Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गणतंत्र दिवस पर बिहार की जल-जीवन-हरियाली झांकी इस साल भी नामंजूर
  • देश
  • बिहार

गणतंत्र दिवस पर बिहार की जल-जीवन-हरियाली झांकी इस साल भी नामंजूर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्‍ली के इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले मुख्‍य राष्‍ट्रीय समारोह में बिहार की झांकी इस बार भी नहीं दिखेगी। रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) की कमेटी ने बिहार सरकार (Government of Bihar) की ओर से झांकी के लिए भेजे गए प्रस्‍ताव को नामंजूर कर दिया है। ऐसा लगातार कई साल से हो रहा है। आखिरी बार 2016 के गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार से झांकी को शामिल किया गया था। इस बार बिहार सरकार ने जल-जीवन-हरियाली विषय पर झांकी के लिए प्रस्‍ताव दिया था। अभी इस फैसले के पीछे वजह सामने नहीं आई है। प्रशासनिक सूत्रों ने इस फैसले की पुष्टि की है।

पिछले साल मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया था अफसोस

गणतंत्र दिवस समारोह पर हर किसी को अपने राज्‍य की झांकी देखने का इंतजार रहता है। लेकिन बिहार के लोगों को इस दिशा में लगातार निराशा हाथ लग रही है। बिहार की ओर से पिछले साल भी गणतंत्र दिवस पर राष्‍ट्रीय समारोह के लिए जल-जीवन-हरियाली विषय पर ही झांकी का प्रस्‍ताव भेजा गया था और तब भी कमेटी ने प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया था। इस फैसले पर खुद बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने अफसोस जताया था। उन्‍होंने कहा था कि इस फैसले से बिहारवासियों के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लोग अभी जल-जीवन-हरियाली अभियान की अहम‍ियत नहीं समझ पा रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्‍ट है जल-जीवन-हरियाली

जल-जीवन-हरियाली बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) का ड्रीम प्रोजेक्‍ट है। पिछले साल इस विषय पर झांकी को खारिज किए जाने पर उन्‍होंने कहा था कि बिहार इस अभियान के सहारे ऐसा उदाहरण पेश करेगा, जिसका अनुकरण पूरे देश को करना पड़ेगा। 2021 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रक्षा मंत्रालय ने जुलाई 2020 में ही प्रस्‍ताव आमंत्रित किए थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग लड़की की शादी करने के मामलें में हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार जारी किया नोटिस
Next: एमएस धोनी के रिटायरमेंट ने भी बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कैसे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.