Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Ind vs Aus 3rd Test: इन दो बल्लेबाजों ने टाली भारत की हार, सीरीज अभी भी है 1-1 से बराबर
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Ind vs Aus 3rd Test: इन दो बल्लेबाजों ने टाली भारत की हार, सीरीज अभी भी है 1-1 से बराबर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
11_01_2021-hanuma_vihari_r_ashwin_icc_21259802_122359990

भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। सोमवार 11 जनवरी को मुकाबले का आखिरी दिन था। ये दिन काफी दिलचस्प रहा। पहले सत्र की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई टीम आगे दिख रही थी, लेकिन पहले सत्र के खत्म होने के बाद ड्राइविंग सीट पर भारतीय टीम थी।

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत ये मुकाबला हार सकता है, लेकिन दूसरे सत्र में जैसे ही रिषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा के विकेट गिरे तो फिर भारत ने इस मैच में हार टालने की ठानी। भारत के 5 विकेट गिर चुके थे। क्रीज पर हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे हनुमा विहारी और आर अश्विन थे। दोनों ने करीब 250 गेंदों का सामना किया, लेकिन विकेट नहीं गंवाया। इसी के दम पर भारत ने मुकाबला ड्रॉ कराया।

इस मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 244 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 94 रनों की बढ़त मिली थी। ऐसे में अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 312 रन बनाए और पारी की घोषणा कर दी। इस तरह भारत को जीत के लिए 407 रन का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में भारत को मैच के चौथे दिन के खेल समाप्त होने तक 2 बड़े झटके लगे थे और टीम 32 ओर में कुल 98 रन बना पाई थी।

मुकाबले के पांचवें दिन के खेल समाप्त होने तक भारत ने 131 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 407 रन के लक्ष्य से 73 रन पीछे रह गई, लेकिन मुकाबला ड्रॉ रहा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम बाकी के 5 विकेट नहीं निकाल सकी और भारत 407 रन नहीं बना सका। भारत के लिए मैच हनुमा विहारी और आर अश्विन ने बचाया। विहारी ने 161 गेंदों पर 23 रन और अश्विन ने 128 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए।

भारत की दूसरी पारी, पंत और पुजारा का पचासा

चौथे दिन के खेल के बाद पांचवें दिन 32 ओवर में 2 विकेट खोकर 98 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम को पांचवें दिन के पहले सत्र में कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा जो सिर्फ 4 रन बना सके। उनके बाद नंबर 5 पर खेलने उतरे रिषभ पंत ने चेतेश्वर पुजारा के साथ अच्छी साझेदारी की। पंत ने पुजारा से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ही इस मैच में जान डाली है।

चेतेश्वर पुजारा 170 गेंदों में मैच का दूसरा अर्धशतक जड़ा। इससे पहले वे पहली पारी में भी 50 रन बनाकर आउट हुए थे। भारत को चौथा झटका रिषभ पंत को रूप में लगा जो 118 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए। उनको नाथन लयोन ने पैट कमिंस के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के इस पारी में जड़े और भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाया।

भारत को पांचवां झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा जो जोश हेजलवुड की गेंद पर 77 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। छठे विकेट के लिए हनुमा विहारी और आर अश्विन के बीच रनों के मामले में बड़ी साझेदारी तो नहीं हुई, लेकिन दोनों ने 250 के करीब गेंदों का सामना किया और भारत की हार के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया की जीत को भी टाल दिया।

Post navigation

Previous: एमएस धोनी के रिटायरमेंट ने भी बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कैसे
Next: गुजरात में 9 महीनें बाद खुले स्‍कूल-कॉलेज, सरकार की ओर से जारी हुए निर्देश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.