Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुंबईः पतंग पकड़ने के चक्कर में गोबर के दलदल में गिरने से एक 10 साल के बच्चे की हुई मौत
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

मुंबईः पतंग पकड़ने के चक्कर में गोबर के दलदल में गिरने से एक 10 साल के बच्चे की हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
DANG

मुंबई के कांदिवली वेस्ट धानुकरवाडी स्थित तबेले में बने गोबर के दलदल में गिरने से एक 10  साल के बच्चे की मौत हो गई. ये दर्दनाक घटना गुरुवार दोपहर 3 से साढ़े तीन बजे के करीब की है. बताया जा रहा है कि दुर्गेश जाधव पतंग पकड़ने के चक्कर में धानुकरवाडी स्थित अपने घर के पास के तबेले में गया था लेकिन वह वहां बने गोबर के गड्ढे में गिर गया. इस दौरान  गोबर के दलदल से वह नहीं निकल पाया और दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई.

माता-पिता की अकेली संतान था

कांदीवली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बाबा साहेब सालुंखे से मिली जानकारी के मुताबिक 10 साल का दुर्गेश जाधव अपने माता-पिता की अकेली संतान था और पास की ही एसआरए की इमारत में अपने माता-पिता के साथ रहता था.

दम घुटने से हुई मौत

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्गेश को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी. दुर्गेश की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. माता-पिता बार-बार एक ही बात कह रहे हैं कि काश उनका लाड़ला वहां ना जाता तो उसके साथ ये दर्दनाक हादसा न होता. बेटे को खोने के गम में पूरा परिवार बदहवास हो गया है.

वहीं  इस मामले में पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेन्टेटिव्स में ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव हुआ पारित
Next: सोने- चांदी की वायदा कीमतों में आई कमी, जानें तजा भाव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.