Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केवड़िया देश का कोई छोटा-मोटा शहर नहीं रह गया, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने इस स्थान की रूप रेखा पूरी तरह से बदल दी है : PM मोदी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

केवड़िया देश का कोई छोटा-मोटा शहर नहीं रह गया, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने इस स्थान की रूप रेखा पूरी तरह से बदल दी है : PM मोदी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
modi-2

गुजरात के केवडिया में बनी सरदार पटेल की प्रतिमा को विश्व के पर्यटन नक्शे पर लाने के लिए PM नरेंद्र मोदी ने केवड़िया के लिए 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि एक साथ आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है.

ये आठ ट्रेनें केवड़िया को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी. इस योजना के साथ ही भारतीय रेलवे के मैप पर विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी जगह मिल जाएगी. साथ ही केवड़िया के रेल लिंक से जुड़ने से यहां देश भर से सैलानी बिना किसी परेशानी से पहुंच सकेंगे. पीएम ने कहा कि इन ट्रेनों में विस्टा डोम स्ट्रक्चर की सुविधा है. जिससे यात्री चलते हुए आस-पास के नजारों का आनंद ले सकेंगे.

पीएम मोदी ने केवडिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी किया है. इसके अलावा उन्होंने ब्रॉडगेज लेन का भी उदघाटन किया. पीएम मोदी ने कहा कि अब केवड़िया देश का कोई छोटा-मोटा शहर नहीं रह गया है. केवड़िया में अब स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ज्यादा लोग सरदार पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने को पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि अबतक 50 लाख लोग इस प्रतिमा को देख चुके हैं. पीएम मोदी ने कहा कि एक अध्ययन के मुताबिक कुछ दिन बाद यहां रोजाना 1 लाख लोग पहुंचेंगे.

PM मोदी ने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने इस स्थान की रूप रेखा पूरी तरह से बदल दी है. कई आदिवासियों को यहां रोजगार मिल रहा है. लोग मैनेजर बन रहे हैं, कैफे खोल रहे हैं, पर्यटक गाइड बन गए हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि केवड़िया का उदाहरण है कि कैसे इकोलॉजी और इकोनॉमी के संगम से रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये इन ट्रेनों का डिजाइन बेहद शानदार है. इन ट्रेनों की यात्रा के दौरान लोग मां नर्मदा की घाटियों के मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकेंगे.

Post navigation

Previous: NIA ने किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा और पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू समेत 40 लोगों को नोटिस भेजकर तलब किया
Next: रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट, अगले 24 घंटों में देश में भयंकर सर्दी रहेगी : मौसम विभाग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.