Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूर्व भारतीय स्पिनर बीएस चंद्रशेखर को निजी अस्पताल के ICU में कराया गया भर्ती
  • खेल
  • देश

पूर्व भारतीय स्पिनर बीएस चंद्रशेखर को निजी अस्पताल के ICU में कराया गया भर्ती

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
BS_Chandrasekhar

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा कि बीएस चंद्रशेखर को स्ट्रोक के बाद बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है।

75 वर्षीय चंद्रशेखर ने अचानक थकान और सुस्ती की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें 15 जनवरी को अस्पताल ले जाया गया था। पूर्व स्पिनर की हालत स्थिर है और उन्हें दो दिनों के भीतर छुट्टी दे दी जाएगी।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने कहा, “पूर्व क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर ने बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वह आईसीयू में हैं और स्थिर हैं।”

उनकी पत्‍नी संध्या चंद्रशेखर ने बताया, “बीएस चंद्रशेखर बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वह तब ठीक थे और मैच देख रहे थे, जब उन्हें अचानक थकान और बोलने में तकलीफ की शिकायत हुई। इसलिए हम उन्हें अस्पताल ले गए। वह ठीक हैं और दो दिन में घर लौट आएंगे।”

महान लेगस्पिनर ने 58 टेस्ट मैचों में 29.74 की औसत से 242 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने 15 साल के लंबे करियर के दौरान 16 बार पांच विकेट लिए है। लेग स्पिनर ने जनवरी 1961 में भारत के लिए पदार्पण किया था और 1979 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।

पूर्व क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच भी खेला था। उन्होंने तीन विकेट चटकाए और 36 रन दिए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार: शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने विधान परिषद के लिए दाखिल किया नामांकन
Next: Budget 2021: बजट को लेकर कई उद्योग संगठनों ने टैक्स कटौती की मांग की

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.