Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी के नामांकन में शामिल नहीं होंगे जीतनराम मांझी, जानिए वजह
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी के नामांकन में शामिल नहीं होंगे जीतनराम मांझी, जानिए वजह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (30)

बिहार विधान परिषद की दो सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. विधान परिषद के दो सीटों के लिए बीजेपी की ओर से सैयद शाहनवाज हुसैन और वीआईपी की ओर से मुकेश सहनी आज नामांकन पत्र भरेंगे. अब से कुछ हीं देर में पटना आयुक्त कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे.

एनडीए के इन उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे. लेकिन इस दरम्यान पूर्व सीएम जीतन राम मांझी मौजूद नहीं हो सकेंगे. नामांकन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर मांझी ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है.

मांझी ने अपने ट्वीट में लिखी ये बातें

“चिकित्सकीय सलाह के कारण विधान परिषद चुनाव नामांकन में शामिल नहीं हो पा रहा हूँ परन्तु #NDA उम्मीदवार @ShahnawazBJP और @sonofmallah जी को फ़ोन पर अग्रिम जीत की बधाई दी है.
ये दोनों नेता हमेशा बिहार के विकास में तत्पर रहतें हैं”
बिहार विधान परिषद के दो खाली पदों के लिए अलग-अलग उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम निर्धारित है. 11 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी.आज(18 जनवरी) नामांकन की अंतिम तिथि है. कल (19 जनवरी को) स्क्रूटनी और 21 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो 28 जनवरी को मतदान कराया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान में पीएम मोदी के पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे लोग, अलग देश की कर रहे मांग
Next: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आई आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, कहा-साजिश की शिकार हुई मासूम

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 12 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.