Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजो में शिवसेना रही सबसे बड़ी पार्टी, बीजेपी ने दूसरा स्थान किया हासिल
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजो में शिवसेना रही सबसे बड़ी पार्टी, बीजेपी ने दूसरा स्थान किया हासिल

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (32)

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे अब सामने आ गए हैं. सत्ताधारी पार्टी शिवसेना इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. वहीं, बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है, जबकि कांग्रेस को चौथा स्थान मिला है. 34 जिलों की 12, 711 ग्राम पंचायत सीटों पर यह चुनाव कराया गया था, जिसमें से शिवसेना को 3113 सीटें, बीजेपी को 2632 सीटें, एनसीपी को 2400 सीटें, कांग्रेस को 1823 सीटें, मनसे को 36 सीटें और निर्दलीय को 2344 सीटें मिली हैं.

बीजेपी पार्टी इसबार पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी और महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी के गठबंधन सरकार को कड़ी टक्कर देती नज़र आई. इसी बीच बीजेपी ने दावा किया है कि उनके समर्थित कई निर्दलीयों को भी इस चुनाव में बड़ी जीत मिली है. शुक्रवार को हुए ग्राम पंचायतों के चुनाव में 79 प्रतिशत वोट डाले गए थे.

शिवसेना ने बीजेपी पर साधा निशाना 

इससे पहले यह चुनाव 31 मार्च 2020 को होने वाला था लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा था. चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है. शिवसेना ने कहा, “बीजेपी को हार मान लेना चाहिए. उनको समझना चाहिए कि यहां की जनता किस पार्टी के साथ है और कौन उनके अच्छे के लिए काम करता है.” शिवसेना ने कहा,” ईडी, आईटी विभाग या सीबीआई भी बीजेपी को महाराष्ट्र में जीत नहीं दिला सकते हैं.”

बीजेपी ने किया आरोपों का खंडन 

बीजेपी ने आरोपों के जवाब में कहा कि भले उनकी पार्टी इस चुनाव में दूसरे नंबर की पार्टी बनी हो लेकिन उनके सिंबल और समर्थित प्रत्याशियों की जीत सबसे बड़ी है. गौरतलब है कि इस चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद लगभग हर पार्टी ने अपनी जीत का दावा किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: असम के CM सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी के बाहरी इलाके में साइंस सिटी की आधारशिला रखी
Next: मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय टैक्स में दिल्ली की मांगी हिस्सेदारी, कहीं यह बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.