Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, ट्विटर पर लिखी बात
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, ट्विटर पर लिखी बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (34)

सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्विटर पर अरुणाचल प्रदेश में चीन के गांव बनाने की एक खबर शेयर करते हुए लिखा कि उनका वादा याद करो, मैं देश झुकने नहीं दूंगा. बता दें कि राहुल गांधी हर रोज अलग अलग मुद्दों पर मोदी सरका को घेरते हैं. राहुल गांधी आज किसानों के मुद्दे पर भी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं.

राहुल गांधी ने पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को सरकार से चीन ने अरुणाचल प्रदेश के भीतर विवादास्पद क्षेत्र में सौ घरों के एक गांव का निर्माण की खबर पर जवाब मांगा था. चिदंबरम ने कहा कि यदि भाजपा सांसद के दावे सही हैं तो क्या सरकार चीन को क्लीन चिट देकर पूर्ववर्ती सरकारों को दोषी ठहराएगी. गौरतलब है कि भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश को चीन अपना क्षेत्र मानता है.

Remember his promise- “मैं देश झुकने नहीं दूँगा।” pic.twitter.com/NdXT4hqkNK

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 19, 2021

क्या है पूरा मामला?
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक हिंदी अखबार की खबर शेयर की है. इस खबर में बताया गया कि चीन ने एक साल के भीतर अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के साढ़े चार किलोमीटर के भीतर सौ घरों का एक गांव बना लिया है. एक अंग्रेजी चैनल ने इसे लेकर सैटलाइट तस्वीरें भी प्रकाशित की हैं. इसमें एक तस्वीर अगस्त 2019 है और दूसरी तस्वीर नवंबर 2020 की है.

पहली तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि एक जगह पूरी तरह खाल है, जबकि नवंबर 2020 की तस्वीर में उस जगह पर कुछ ढांचे बने नजर आ रहे हैं, जिन्हें चीन का बसाया गांव बताया जा रहा है. दावे के मुताबिक चीन ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबानसिरी जिले में इस गांव का निर्माण किया है. एलएसी से सटा यह इलाका भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ है.

Post navigation

Previous: मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय टैक्स में दिल्ली की मांगी हिस्सेदारी, कहीं यह बात
Next: दिल्ली के पूसा संस्थान में SC द्वारा बनाई गई कमेटी की अहम बैठक, कृषि कानूनों को लेकर करेंगे चर्चा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.