Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देहरादून: रेलवे अधिकारी ने बेड में छिपाकर रखी थी रकम, लगातार 16 घंटे चली CBI की जांच
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

देहरादून: रेलवे अधिकारी ने बेड में छिपाकर रखी थी रकम, लगातार 16 घंटे चली CBI की जांच

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (36)

रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान के घर आशीर्वाद एन्क्लेव व चकराता स्थित घर से सीबीआइ की टीम ने एक करोड़ 60 लाख रुपये बरामद किए। ये रकम आरोपित ने बेड और घर में अन्य ऐसे स्थानों पर रखी थी, जहां आमतौर पर किसी की नजर नहीं जाती। 16 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद सोमवार सुबह सात बजे सीबीआइ की टीम हिरासत में लिए गए दोनों आरोपितों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई।

सीबीआई ने रविवार को पूर्वोत्तर सीमांत के रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) महेंद्र सिंह चौहान को एक करोड़ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई के टीम दिन के 11 बजे देहरादून पहुंची और रेलवे अधिकारी के ठिकानों को खंगालना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार निजी कंपनी का कर्मचारी पहले ही 60 लाख रुपये रेलवे अधिकारी के घर पहुंचा चुका था। रकम लेने की जिम्मेदारी चौहान ने अपने रिश्तेदार को सौंपी थी। यह रकम आशीर्वाद एन्क्लेव स्थित मकान में ले  जानी थी। रिश्वत का पैसा पहुंचने के बाद ही सीबीआई की टीम मकान पर पहुंच गई और दोनों को वहां से गिरफ्तार कर लिया

देहरादून एसबीआइ एसपी पीएस पाणिग्रह ने बताया कि दिल्ली से आई सीबीआइ की टीम सुबह सात बजे वापस लौटी। टीम में शामिल अधिकारियों ने यहां कोई जानकारी नहीं दी, इतना पता लगा है कि टीम को रकम मिली है और दो लोग को हिरासत में लिया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के पूसा संस्थान में SC द्वारा बनाई गई कमेटी की अहम बैठक, कृषि कानूनों को लेकर करेंगे चर्चा
Next: भारत के ‘नंबर वन’ विकेटकीपर बने ऋषभ पंत, धोनी, किरमानी और मोरे को भी छोड़ा पीछे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.