Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इन समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद है कड़ी पत्ता
  • देश
  • स्वास्थ्य

इन समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद है कड़ी पत्ता

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
ek_curry-leaves

अपने स्वास्थ्य को बेहतरीन रखने के लिए और किसी भी बीमारी का शिकार ना होने के लिए लोग लाखों जतन करते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोगों को मुँह की खानी पड़ती है. ऐसे में अपने खाने में कई तरह के ऐसे मसालों को शामिल किया जा सकता है जो हेल्थ को सही बनाए रखे और इन्ही में शामिल है कड़ी पत्ता. जी दरअसल कड़ी पत्ते का इस्तेमाल अधिकांश घरों में किया जाता है और आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसके वह फायदे जो आपने कभी नहीं सुने होंगे.

1. जिन लोगों को डाइबटीज होता है उन्हें कड़ी पत्ता अपने भोजन में शामिल करना चाहिए क्योंकि ऐसे करने से उन्हें समस्या से आसानी से छुटकारा मिल जाता हैं। इसी के साथ ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए कड़ी पत्ता बड़ा लाभदायक है.

2. कफ होने, कफ सूख जाने या फेफड़ों में जमाव की स्थिति में कड़ी पत्ता खाना चाहिए या फिर कड़ी पत्ते को पीसकर या फिर इसका पाउडर शहद के साथ सेवन करना चाहिए.

3. आयरन और फॉलिक एसिड का एक बेहतरीन स्त्रोत कड़ी पत्ता माना जाता है और आयरन सोखने में यह मदद करता है. इसी के साथ एनीमिया जैसी समस्याओं से कड़ी पत्ता बचाता है.

4. किसी भी तरह के त्वचा संबंधी रोग में कड़ी पत्ता फायदा देता है और लंबे समय से अगर आप मुहांसे या अन्य समस्याओं से परेशान हैं तो हर दिन यह खा सकते हैं.

5. बालों को घना, काला और मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल में कड़ी पत्ते को उबालकर बालों में लगा सकते हैं.

6. पाचन संबंधी समस्या हो या फिर दस्त लगने पर कड़ी पत्ते को पीसकर छाछ में मिलाकर पीया जा सकता है.

इस तरह कड़ी पत्ता आपके लिए रामबाण औषधि के रूप में काम करता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बैंक 3 दिन तक रहेंगे बंद जल्द से जल्द कर ले अपने बचे हुए सभी काम। ….
Next: त्वचा और बालो के लिए पालक के जूस का सेवन होता है लाभदायक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.