Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Varusha Wedding: शादी के पहले जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं वरुण धवन
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

Varusha Wedding: शादी के पहले जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं वरुण धवन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

वरुण धवन आज अपनी बचपन की दोस्त नताशा के साथ शादी के बंधन नें बंधने जा रहे हैं। शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस दो दिन पहले से ही शुरू हो चुके थे। अक्सर हम आम शादियों में भी यह जरूर जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर लड़के का घर परिवार कैसा है ? लड़का कमाता कितना है ? यहां तो आप वरुण के परिवार को अच्छे से जानते हैं, लेकिन हर कोई अब यह जानने की कोशिश कर रहा है कि वरुण कमाते कितना हैं ? तो लीजिए आज हम आपको वरुण की कुल संपत्ति के बार में बताएंगे।

वरुण बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। वरुण मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। उनके स्टाइल और लुक्स के चर्चे आए दिनों होते रहते हैं। साल 2012 से उन्होंने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में जोरदार एंट्री मारी थी। वहीं आज वरुण हर एक के फेवरेट हो गए हैं।

वरुण की संपत्ति की बात करें तो एक्टर के पास कुल 216 करोड़ की संपत्ति है। वहीं वरुण की सालाना इनकम की बात करें तो एक्टर की सालाना इनकम करीब 20 करोड़ है। वहीं एक्टर की साल 2021 में भी अच्छी खासी फिल्में आ रही हैं और वरुण कभी भी टीवी एड्स और प्रोमोशन  करने से पीछे नहीं हटते। वरुण अब तक कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन कर चुके हैं।

एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी अच्छी खासी फैंन फॉलोइंग है। वरुण की फिल्में भी लोगों को काफी पसंद आती हैं। वहीं बात उनकी फिल्म साइन की करें तो वे एक फिल्म  साइन करने का 5 से 10 करोड़ चार्ज करते हैं। जो किसी भी एक्टर के लिए ज्यादा है। अगर बात वरुण की महीने की कमाई की करें तो वे एक महीने में 12 लाख से ज्यादा की कमाई करते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अपने पिछले उच्च स्तर से 8 हजार रुपये टूटा सोना, चांदी भी 12,500 रुपये टूटी, जानिए कीमत
Next: वरुण धवन की शादी को लेकर चाचा अनिल कही ये बड़ी बात, कहा- हमारे परिवार में वरुण की शादी…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.