Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मेक्सिको: मास्क और लॉकडाउन को तानाशाही बताने वाले ओब्राडोर कोरोना संक्रमित
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

मेक्सिको: मास्क और लॉकडाउन को तानाशाही बताने वाले ओब्राडोर कोरोना संक्रमित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
mexicos-president-obrador-corona-infected-much-criticism-about-ways-to-deal-with-corona_435365

उत्तर अमेरिका के देश मेक्सिको के राष्ट्रपति को कोरोना हो गया है. मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर ने खुद ही इस बात की जानकारी दी. लोपेज ओब्राडोर को कोरोना के साधारण लक्षण होने के बाद क्वॉरन्टीन किया गया है. बात दें कि मेक्सिको कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है. यहां वायरस ने करीब डेढ़ लाख लोगों की जान ले ली है जबकि 17 लाख लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए है.

लोपेज ओब्राडोर ने ट्वीट किया, ”मुझे आपको बताते हुए अफसोस हो रहा है कि मैं कोविड 19 से संक्रमिक हो गया हूं. लक्षण बेहद हल्के हैं और मैं मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहा हूं. हमेशा की तरह मैं आशावादी हूं. हम सब आगे बढ़ेंगे.” बड़ी बात ये कि राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर खुद मास्क पहनने के विरोधी रहे हैं. इनके मुताबिक मास्क पहनने और लॉकडाउन तानाशाही का तरीका है. कोरोना से निपटने के तरीकों को लेकर लोपेज ओब्राडोर की काफी आलोचना की गई थी.

इसके पहले यह घोषणा हुई थी कि कोरोना वायरस के रूस निर्मित टीके स्पूतनिक वी खुराकों की आपूर्ति के बारे में सोमवार को ओब्राडोर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे.

Lamento informarles que estoy contagiado de COVID-19. Los síntomas son leves pero ya estoy en tratamiento médico. Como siempre, soy optimista. Saldremos adelante todos. Me representará la Dra. Olga Sánchez Cordero en las mañaneras para informar como lo hacemos todos los días.

— Andrés Manuel (@lopezobrador_) January 25, 2021

दुनिया से दस सबसे ज्यादा प्रभावित देश
ब्राजील (8,816,254), रूस (3,658,447), ब्रिटेन (3,627,746), फ्रांस (3,093,619), स्पेन (2,499,560), इटली (2,455,185), तुर्की (2,424,328), जर्मनी (2,137,691), कोलम्बिया (2,002,969), अर्जेटीना (1,862,192), मेक्सिको (1,732,290), पोलैंड (1,470,879), दक्षिण अफ्रीका (1,404,839), ईरान (1,367,032), यूक्रेन (1,227,723) और पेरू (1,082,907)

कोरोना से किस देश में कितनी मौतें
20,000 से अधिक जानें गई हैं, उनमें मेक्सिको (147,614), ब्रिटेन (97,518), इटली (85,162), फ्रांस (73,018), रूस (67,919), ईरान (57,294), स्पेन (55,441), जर्मनी (51,873), कोलम्बिया (50,982), अर्जेटीना (46,737), दक्षिण अफ्रीका (40,574), पेरू (39,274), पोलैंड (35,253), इंडोनेशिया (27,664), तुर्की (24,933), यूक्रेन (22,830) और बेल्जियम (20,675)

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नीदरलैंड में नाइट कर्फ्यू के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के साथ की आगजनी
Next: भारत को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, दो दोस्तों के बीच मनाया जाने वाला साझा दिवस है : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.