Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अयोध्या के धन्नीपुर गांव में गणतंत्र दिवस पर ध्वाजारोहण के बाद मस्जिद का शिलान्यास किया गया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

अयोध्या के धन्नीपुर गांव में गणतंत्र दिवस पर ध्वाजारोहण के बाद मस्जिद का शिलान्यास किया गया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
masjid_0-sixteen_nine
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित धन्नीपुर गांव में गणतंत्र दिवस के दिन ध्वाजारोहण के बाद मस्जिद के लिए सांकेतिक रूप से शिलान्यास कर दिया गया। इसके लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष जुफर जुफर फारूकी व अन्य सदस्यों ने सबसे पहले पौधरोपण किया और फिर ध्वजारोहण कर शिलान्यास कर दिया।

बता दें कि इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए सोमवार को मिट्टी की जांच करने का काम शुरू हो गया। दोपहर बाद पहुंची गुंजन स्वायल कंपनी द्वारा निर्धारित पांच एकड़ में तीन स्थानों पर स्वायल टेस्टिंग के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। इसमें एक स्थान से मिट्टी निकाली गई है साथ ही अन्य दो स्थानों से मिट्टी निकाली जाएगी। यह काम तीन दिन तक चलेगा।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अयोध्या के धन्नीपुर के पांच एकड़ भूमि पर इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की ओर से मस्जिद समेत हॉस्पिटल व कल्चरल काम्पलेस की स्थापना की जानी है। इन सभी के निर्माण की तैयारी फाउंडेशन ने शुरू कर दी है। इंडो इस्लामिक कल्चलर ने नींव की खुदाई से पहले मिट्टी का परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी गुंजन स्वायल कंपनी को दी गई है।

सोमवार को दोपहर बाद गुंजन स्वायल कंपनी धन्नीपुर के पांच एकड़ भूमि पर पहुंचकर तीन स्थानों को चिह्नित किया है। तीनों स्थानों से अलग-अलग मिट्टी ली जाएगी। इसमें एक स्थान से सोमवार को मिट्टी ली गई है। शेष अन्य स्थानों से आज (मंगलवार) को मिट्टी ली जाएगी। यह कार्य तीन दिन तक चलेगा।

अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट 15 दिनों में आ जाएगी। मिट्टी का सैंपल लेने आए स्वायल टेंस्टिग कंपनी सुपरवाइजर देवधर यादव ने बताया है कि उनकी कंपनी ने फाउंडेशन के निर्देश पर सोमवार को पहुंच कर मिट्टी का सैंपल लिया है। इसमें मिट्टी की जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया है कि पहले मिट्टी परीक्षण का कार्य 50 सेमी. की गहराई से शुरू होकर 20 मीटर तक जाएगी। पहले 50 सेमी., फिर एक मीटर, फिर ढाई मीटर, फिर चार मीटर, फिर पांच मीटर, फिर सात मीटर से लेकर 20 मीटर तक जाएंगे। उन्होंने बताया है कि मिट्टी की जांच गुंजन स्वायल लैब में की जाएगी। इसकी जांच रिपोर्ट 15 दिन में आ जाएगी। इसके तहत वाटर लेबल व मौजूद साल्ट की जांच होगी। जिस जगह पर हमको लोड अच्छा मिलेगा वहां हम जाकर रुकेंगे। उन्होंने बताया है कि जहां पर पाइलिंग होगी वहां पाइलिंग देंगे, जहां पर फाउंडेशन होगा वहां पर दूसरा फाउंडेशन देंगे। दोनों के मिलान के बाद रिपोर्ट तैयार होगी।
अयोध्या के धन्नीपुर मस्जिद का नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण से पास कराया जाएगा। इंडो इस्लामिक कल्चरल के सचिव अतहर हुसैन ने बताया है कि नक्शा दिल्ली से मंगाया गया है। नक्शा पर हस्ताक्षर करने के बाद आर्किटेक्ट को भेज दिया जाएगा। अर्किटेक्ट विकास प्राधिकरण में जाकर नक्शा दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया है कि मिट्टी की जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद नक्शा दाखिल किया जाएगा।

Post navigation

Previous: मार्च से दिल्ली में राशन की डोर स्टेप डिलिवरी शुरू हो जाएगी : CM अरविंद केजरीवाल
Next: IPL 2021 के बाद : 18 जून को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.