Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वंदे मातरम : अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका ने जापान में बनाया कमाई का रिकॉर्ड
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

वंदे मातरम : अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका ने जापान में बनाया कमाई का रिकॉर्ड

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (33)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को जब भी मौका मिलता है वह अपनी फिल्म मणिकर्णिका की तारीफ करने से नहीं चूकती हैं. हाल ही में एक बार फिर उन्होंने अपनी फिल्म मणिकर्णिका की तारीफों के पुल बांधे और उसे जापान में रिलीज सबसे कामयाब भारतीय फिल्म बताया. फिल्म की रिलीज के दो सालों को सेलिब्रेट करते हुए कंगना ने ट्वीट किया कि उन्हें इस फिल्म की शूटिंग के दौरान क्या दिक्कतें पेश आईं.

कंगना ने लिखा, “वो फिल्म जिसने मेरी हड्डियां तोड़ डालीं, 20 टांके आए और दो फ्रैक्चर हुए, लेकिन साथ ही इसने कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले. हाईएस्ट वीकेंड, एक ही दिन में सबसे ज्यादा कमाई, महिला केंद्रित ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लंबी फेहरिस्त में तीसरी सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली फिल्म और जापान में रिलीज हुई सबसे कामयाब भारतीय फिल्म.”

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म थलाइवी में दिवंगत दिग्गज कलाकार और राजनेता जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी. ये फिल्म बीते काफी वक्त से सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म से कंगना रनौत का लुक और उनकी तस्वीरें काफी वायरल होते रहे हैं. अब फैन्स को फिल्म के ट्रेलर वीडियो का इंतजार है, साथ ही इस ऐलान का भी कि फिल्म कब रिलीज होगी.

कंगना रनौत की आने वाली तकरीबन सभी फिल्मों में वही मेन लीड रोल में हैं. उनकी फिल्म धाकड़ और तेजल भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. दोनों ही फिल्मों से कंगना का लुक रिलीज किया जा चुका है और धाकड़ में जहां वो एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाती नजर आएंगी वहीं तेजस में उन्होंने एक पायलट की भूमिका निभाई है. फैन्स को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.

Post navigation

Previous: फिल्म अर्थ के रीमेक में काम करेगे अभिनेता बॉबी देओल
Next: अमेजन के CEO जेफ बेजोस ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई से मांगी ये रकम, जानें पूरा मामला

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.