Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (21)

उत्तराखंड इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिनभर बर्फीली हवाओं ने धूप के गुनगुनेपन का एहसास नहीं होने दिया। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं, अल्मोड़ा और नैनीताल में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। जबकि, दून में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। दिन और रात के तापमान में खासा अंतर बना हुआ है।

प्रदेश में माह की शुरुआत में पहाड़ों में हिमपात और बारिश हुई थी। तब से मौसम साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     20.2     04.6

उत्तरकाशी   16.3     03.7

मसूरी       14.3     04.2

टिहरी       14.0     05.0

हरिद्वार      16.9     06.2

जोशीमठ    09.6     03.5

पिथौरागढ़   18.2     01.4

अल्मोड़ा    19.6     -0.6

मुक्तेश्वर    13.4     03.8

नैनीताल     15.4     04.0

यूएसनगर    19.8    06.8

चंपावत     14.8   -01.7

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राकेश टिकैत के समर्थन मुजफ्फरनगर में बुलाई गई महापंचायत
Next: आधार कार्ड के जरिए चंद मिनटों में पा सकते हैं PAN card, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.