Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अगली फिल्म के लिए ये हीरो हुआ फाइनल,काजोल की
  • मनोरंजन

अगली फिल्म के लिए ये हीरो हुआ फाइनल,काजोल की

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
yyyyyyyyyyyyy
मिस्टर भरोसेमंद अजय देवगन के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर की रिलीज की तैयारियों के बीच उनकी पत्नी काजोल ने फिल्म त्रिभंग में अपना हीरो चुन लिया है। काजोल फिल्म तानाजी में भी एक बेहद अहम किरदार करने वाली हैं। लेकिन, फिल्म हेलीकॉप्टर ईला के बाद काजोल की जिस फिल्म की चर्चा इन दिनों मुंबई में हो रही है वह है त्रिभंग।

फिल्म त्रिभंग को मशहूर अभिनेत्री रेणुका शहाणे निर्देशित कर रही है। सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए बन रही इस फिल्म में काजोल के अलावा तनवी आजमी, मिथिला पालकर और कुणाल रॉय कपूर की भी अहम भूमिकाएं हैं। लेकिन, फिल्म की सबसे चौंकाने वाली कास्टिंग है काजोल के अपोजिट साइन किए गए एक हीरो की।

फिल्म त्रिभंग मे काजोल के अपोजिट जिस हीरो को साइन किया गया है उसे दर्शक सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी में बाजीराव के छोटे भाई चिमाजी के किरदार में पहले देख चुके हैं। इस हीरो का नाम है वैभव तत्ववादी। फिल्म त्रिभंग में वैभव का किरदार काफी गोपनीय रखा गया है और उनके किरदार के बारे में भी फिल्म मेकर्स फिल्म की रिलीज तक ज्यादा कुछ सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले वैभव ने अभिनय की शुरूआत थिएटर से की है और इसके बाद उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल भी किए। उनकी पहली फिल्म मराठी में बनी निर्देशक महेश मांजरेकर की फिल्म सुराज्य है। हिंदी सिनेमा में उनका डेब्यू फिल्म हंटर से हुआ था। हंटर और बाजीराव मस्तानी के अलावा उनके अभिनय की तारीफ मिस्टर एंड मिसेज सदाचारी, चीटर, कान्हा, भेताली तु पुन्हा, व्हाट्स अप लग्ना, लिप्स्टिक अंडर माई बुर्का और मणिकर्णिका में भी हो चुकी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अब हुआ इस कंटेस्टेंट को सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार, किया खुलेआम इजहार
Next: सस्ता हुआ होम लोन, ब्याज दर को रेपो रेट से जोड़ने से

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.