Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूरे देश में सभी को वेतन, एक ही दिन मिलेगा
  • बिजनेस

पूरे देश में सभी को वेतन, एक ही दिन मिलेगा

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

जल्द ही देश के संगठित क्षेत्र के कामगारों को हर महीने एक ही दिन वेतन मिलने की व्यवस्था शुरू हो सकती है। दरअसल केंद्र सरकार इस योजना पर काम कर रही है। केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने शुक्रवार को कहा कि संगठित क्षेत्र विशेषकर कामकाजी श्रेणी के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार ‘एक देश, एक दिन वेतन’ की व्यवस्था शुरू करने की योजना पर काम कर रही है।

सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री (सीएपीएसआई) द्वारा आयोजित सिक्योरिटी लीडरशिप समिट 2019 को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘देश में विभिन्न क्षेत्रों में हर महीने वेतन का दिन समान होना चाहिए, जिससे उन्हें समय से वेतन मिलना सुनिश्चित हो सके।’

संसद में जल्द पेश होगा विधेयक

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस प्रस्ताव पर नजर है और जल्द ही इससे संबंधित विधेयक को संसद की मंजूरी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में एक समान न्यूनतम वेतन लागू करने पर भी विचार कर रही है, जिससे कामगारों की आजीविका को भी सुरक्षा मिलेगी।

सरकार रोजगार सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं काम की स्थितियों (ओएसएच) से जुड़ी संहिता और वेतन संहिता को लागू करने की प्रक्रिया में है। संसद से वेतन संहिता पर पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और इसे लागू करने के लिए नियम बनाए जा रहे हैं। ओएसएच संहिता को 23 जुलाई, 2019 को लोकसभा में पेश किया गया था। इस संहिता सुरक्षा, स्वास्थ्य और कामकाजी स्थितियों से जुड़े 13 श्रम कानूनों का विलय एक ही कानून में हो जाएगा। साथ ही निजी क्षेत्र के कामगारों का कवरेज खासा बढ़ जाएगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्ज ना चुकाने संकेत दे सकती है Vodafone-Idea कंपनी
Next: दिल की बीमारियों को दूर रखती है ‘शिमला मिर्च’, जानें और भी फायदे

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.