Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खराब बालों से है परेशान तो आजमाएं सरसों का ये खास हेयर पैक
  • जीवन शैली
  • देश

खराब बालों से है परेशान तो आजमाएं सरसों का ये खास हेयर पैक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
7a384f18d86f4532fc142e6ee48eac6802821753929fe10b41a5bf2f9f9dc324

बाल हमारी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का कार्य करते हैं. आज के वक्त में लड़के हों या फिर लड़कियां, सभी अपने बालों की देखभाल करने के लिए कई तरह-तरह के हेयर प्रोडक्‍ट्स का उपयोग करना पसंद करते हैं. अगर आप बाजार में मिलने वाले हेयर पैक को उपयोग कर के निराश हो गए हैं, तो घर पर ही सरसों के बीज से हेयर मास्‍क बना सकते हैं. बता दें सरसों एक नेचुरल हेयर कंडीशनर है और बालों के ग्रोथ को तेजी से बढ़ाता है. अपने ऐंटिफंगल गुणों के साथ, यह रूसी से निजात पाने में भी सहायता कर सकता है. स्कैल्प और बालों की परेशानी को दूर रखने के लिए आप सरलता से हेयर पैक में सरसों के पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं. आइये जानते है इस हेयर पैक को बनाने के तारीके को….

आवश्यक सामग्री:
सरसों का पाउडर, एक अंडा, एक बड़ा स्पून बादाम का ऑइल

बनाने की विधि-

1– एक बाउल लें और अंडे को अच्छे से फेंट लें.

2– बादाम का तेल और सरसों का पाउडर उसमे डालें.

3– इन सबको एक साथ मिलाएं, जब तक कि यह पेस्ट जैसी स्थिरता तक न पहुंच जाए.

4– अब इस पेस्‍ट को अपने बालों की लंबाई को ठीक तरह से कवर करते हुए लगा लें.

5– इस पेस्ट के एक बार लग जाने के बाद इसे कम से कम तिस से चालीस मिनट तक लगाए रहने दें.

6– इसके बाद गुनगुने पानी और शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें.
नोट- 
अंडे की बुरी गंध से राहत पाने के लिए आपको हल्के शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके बाद बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कंगना रनौत पर फिर भड़के दिलजीत दोसांझ, ट्वीट कर कहा- ओ तेरे खाली दा नि हैगा देश…
Next: बिहार: जहरीली शराब से हुई मौत के मामलों बर्खास्त हुए पुलिसकर्मियों को HC ने दी बड़ी राहत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.