Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IPL 2021 Auction की BCCI द्वारा की जा रही कागजी कार्रवाई, इस प्लेयर ने भी कराया रजिस्ट्रेशन
  • खेल
  • देश

IPL 2021 Auction की BCCI द्वारा की जा रही कागजी कार्रवाई, इस प्लेयर ने भी कराया रजिस्ट्रेशन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

IPL 2021 Auction की तैयारियां जोरों पर हैं। फिलहाल, कागजी कार्रवाई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ द्वारा की जा रही है। बीसीसीआइ को एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं, जो आइपीएल के 14वें सीजन की नीलामी में शामिल होना चाहते हैं। इनमें तमाम भारतीय दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। दुनिया के नंबर वन टी20 प्लेयर ने भी आइपीएल की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

दरअसल, आइपीएल के 14वें सीजन की नीलामी में जिन खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं, उनमें मौजूदा समय में दुनिया के नंबर वन टी20 प्लेयर डेविड मलान का नाम भी शुमार है। इंग्लैंड के ओपनर डेविड मलान पर आइपीएल की 8 फ्रेंचाइजियों में से कोई एक मेहरबान हो सकती है। वे शीर्ष क्रम के लिए सबसे अच्छे विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। महज 19 टी20 मैच खेलने वाले मलान 150 के करीब के स्ट्राइक रेट से 855 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

डेविड मलान के अलावा जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी, उनमें भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत, स्पिनर हरभजन सिंह, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी और अर्जुन तेंदुलकर का नाम शामिल है। चेन्नई में इस साल होने वाली आइपीएल की नीलामी के लिए 1097 खिलाड़ियों ने नामांकन कराया है। इसमें 814 भारतीय और 283 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 743 अनकैप्ड इंडियन प्लेयर भी हैं, जिन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट खेली है।

Post navigation

Previous: लखनऊ: विधानभवन के सामने 214 दिन में इतने लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास, नहीं हो रही सुनवाई
Next: AC, लैपटॉप का भी मैन्यूफैक्चरिंग हब बनेगा देश, PLI स्कीम गेम चेंजर साबित होगी: DPIIT सचिव

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.