Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कपिल शर्मा से फैन ने पूछा बेटे का नाम, कॉमेडी किंग ने दिया ये जवाब
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

कपिल शर्मा से फैन ने पूछा बेटे का नाम, कॉमेडी किंग ने दिया ये जवाब

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा हाल ही में फिर से पापा बने हैं। कपिल की वाइफ गिन्नी चथरथ ने 1 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। जिसकी खुशी खुद कॉमेडी किंग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की। कपिल के पोस्ट पर फैंस अबतक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही लोग कपिल के परिवार के खुश रहने की कामनाएं करते भी देखे जा सकते हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट कर कपिल के बेटे का नाम पूछा है, जिसपर कपिश शर्मा ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है।

फैंस और सेलेब्स से मिल रही बधाइयों को देखते हुए कपिल शर्मा ने हाल ही में एक और पोस्ट किया है। जिसके जरिए कॉमेडी किंग ने शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार जताया है। कपिल ने ट्वीट में लिखा,’हमारे नन्हें बेटे के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’ जिस पर कमेंट करते हुए एक फैन ने कपिल से पूछ डाला,’बेटे का नाम क्या रखा है?’ इस पर कपिल ने जवाब देते हुए लिखा, ‘धन्यवाद, अभी नामकरण नहीं हुआ है। कपिल के इस जवाब से साफ हो गया है कि उन्होंने अभी तक अपने बेटे का नाम नहीं रखा है। साथ ही कपिल के बेटे का नाम जानने के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना है।

कपिल शर्मा ने 1 फरवरी को खुशखबरी देते हुए अपने ट्वीट में लिखा,’नमस्कार, आज सुबह भगवान के आशीर्वाद से हमें एक बेटा हुआ है। भगवान की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। आप सबके प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोना खरीदने का सुनहरा अवसर, लगातार पांचवें दिन कीमतों में गिरावट, जानिए रेट
Next: डोनाल्‍ड ट्रंप को खुफिया वर्गीकृत खुफिया जानकारी दिए जाने की जरूरत नहीं : जो बिडेन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.