Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यश राज स्टूडियो का बड़ा धमाका : फिल्म पठान में जॉन अब्राहम बड़े एक्शन सीन की तैयारी में
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

यश राज स्टूडियो का बड़ा धमाका : फिल्म पठान में जॉन अब्राहम बड़े एक्शन सीन की तैयारी में

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

एक्टर जॉन अब्राहम अपनी तगड़ी बॉडी और शानदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं. फिल्म कोई भी क्यों ना हो, अगर जॉन के डोले-शोले दिख गए और अगर उन्होंने दनादन एक्शन कर लिया, तो उस फिल्म को हिट मान लिया जाता है.

खुद जॉन भी अपनी ये खूबी जानते हैं, इसलिए उनका फोकस भी इन्हीं पहलुओं पर रहता है. इस समय जॉन अब्राहम की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

वायरल फोटो में जॉन किसी बड़े एक्शन सीन की तैयारी कर रहे हैं. एक्शन भी कोई ऐसा-वैसा नहीं, बल्कि बाइक पर बैठ कुछ खतरनाक करने वाले हैं. जॉन ने इस बारे में बताया है.

उन्होंने अपनी बाइक पर बैठ एक फोटो शेयर की है. उस फोटो को शेयर करते हुए जॉन ने लिखा है- जो मैं सबसे बेहतरीन करता हूं, वहीं बेस्ट जगह पर कर रहा हूं.

जॉन की इस वायरल फोटो पर काफी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि ये शाहरुख खान की फिल्म पठान के सेट से ली गई फोटो है. अब क्योंकि पठान में जॉन के शाहरुख संग शानदार एक्शन सीन्स होने हैं, ऐसे में इस फोटो को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

मेकर्स की तरफ से कहा गया था कि पठान की कहानी इस तरह से गढ़ी गई है कि दोनों जॉन और शाहरुख को काफी एक्शन करने को मिलेगा. बस देखना ये होगा कि दोनों एक टीम में रहेंगे या फिर हीरो-विलेन वाला एंगल दिखेगा.

वैसे इस समय जॉन अब्राहम अपनी फिल्म सत्यमेव जयते 2 की वजह से भी खबरों में बने हुए हैं. उस फिल्म में भी एक्टर एक्शन का अलग ही लेवल दिखाने वाले हैं.

एक्टर के इस बड़े प्रोजेक्ट को बस बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से खतरा है क्योंकि उनकी मेगा बजट फिल्म राधे भी उसी टाइम पर रिलीज होने जा रही है. इसे साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है.

Post navigation

Previous: उत्तराखंड : तपोवन में NTPC और ऋषि गंगा का पूरा प्रोजेक्ट हुआ बर्बाद : SDM
Next: भारी तबाही उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटा कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त , प्रशासन की टीम रवाना

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.