Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू कश्मीर : करीब 11 माह बाद आज प्राइमरी कक्षा के लिए खुले स्कूल, कोविड-19 नियमों का किया जा रहा पालन
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू कश्मीर : करीब 11 माह बाद आज प्राइमरी कक्षा के लिए खुले स्कूल, कोविड-19 नियमों का किया जा रहा पालन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pic

जम्मू में करीब 11 माह के अंतराल के बाद आज से प्राथमिक कक्षाओं के लिए भी सभी स्कूल खोले गए. वहीं, प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए कई प्रोटोकॉल्स भी जारी किए हैं. प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बाबत सभी स्कूलों को अहम प्रोटोकॉलो का पालन करने की भी हिदायत दी है. इन प्रोटोकॉल्स में हर एक छात्र को सैनिटाइजर और मास्क पहनना अनिवार्य कर लिया गया है. इसके साथ ही बच्चों को हैंड गलव्स पहनना भी जरूरी किया गया है.

स्कूलों को इन बच्चों के दरमियान जरूरी सामाजिक दूरी बनाने की भी हिदायत दी गई है. साथ ही स्कूलों को हर एक क्लास के बच्चों को दो भागों में बांट कर उन्हें वैकल्पिक दिनों में स्कूल बुलाने की हिदायत दी गई है.

स्कूल खुलने से बच्चे खुश नजर आए
स्कूल खुलने से जम्मू में जहां बच्चे खुश दिखे. वहीं, अभिभावकों में भी खासा जोश दिखा. अभिभावकों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई बच्चों की योग्यताओं को प्रभावित कर रही थी. गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश सरकार ने जम्मू कश्मीर के सभी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के साथ साथ प्रदेश के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलने की हिदायत दी थी.

गौरतलब है कि आज से ही राजस्थान बिहार, ओडिशा और उत्तराखंड में भी कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन के तहत स्कूल खोले गए हैं. बिहार में, कक्षा 6 से 8 के छात्र आज 10 महीने में पहली बार अपने स्कूल खुले. स्कूलों को COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 69 हजार बेसिक शिक्षक भर्ती प्रकरण को लेकर दिव्यांग शिक्षक अभ्यर्थियों ने SCERT पर मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Next: Ind vs Eng 1st Test Match : टीम इंडिया 337 रन पर हुई ढेर, इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.