Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या है रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए क्या है रेट

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (7)

घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत सोमवार सुबह 9 बजे 95 रुपये की गिरावट के साथ 47,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, वैश्विक बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की वैश्विक वायदा कीमत में तेजी और वैश्विक हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 318 रुपये की गिरावट के साथ 68,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा कीमत में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.05 फीसद या 0.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,813.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.02 फीसद या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 1,813.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

वैश्विक बाजार में सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.32 फीसद या 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 27.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.38 फीसद या 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 27.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs Eng 1st Test Match : टीम इंडिया 337 रन पर हुई ढेर, इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा
Next: एक्ट्रेस पर चढ़ा समंदर का नशा, अलिया भट्ट का बोल्ड फोटोशूट हुआ वायरल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.