Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित है : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित है : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
12_02_2021-minister_siddharthnath_21361165_121355407

उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित है। ओडीओपी योजना के तहत उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में 90 करोड़ की लागत से कृषि आधारित उद्योगों के लिए सामान्य सुविधा केंद्र बनेंगे। उन्‍होंने कहा कि इससे छह हजार किसान को लाभ मिलेगा। साथ ही 15 करोड़ की लागत से चार जिलों में क्लस्टर की स्थापना होगी।

बोले-कोरोना के बावजूद निर्यात में वृद्धि देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रमाण

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक अन्य ट्वीट भी किया है। इसमें उन्‍होंने लिखा कि मोदी सरकार के आर्थिक सुधारों और बेहतर नीतियों के चलते पिछली जनवरी की तुलना में इस जनवरी देश के निर्यात में 5.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोरोना महामारी के बावजूद निर्यात में वृद्धि देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रमाण है।

प्रयागराज प्रवास के दौरान सिद्धार्थनाथ ने यह कहा था

पिछले दिनों प्रयागराज प्रवास के दौरान यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा था कि आम लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ें। उन्हें रोजगार के अवसर मिलें, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह को भी मजबूत किया जा रहा है। किसानों की आंदोलन के संदर्भ में कहा कि जो कुछ चल रहा है यह एक साजिश है। किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। सरकार प्रत्येक बिंदु पर चर्चा के लिए तैयार है फिर भी आंदोलनकारी बात करने के लिए राजी नहीं है। उनकी सिर्फ एक धुन है कानून वापस लें। आखिर ऐसा क्यों, इस बात पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं खत्म हो रहा। किसानों की जमीन किसी के द्वारा न हथियाने का भरोसा दिया जा रहा फिर भी अनायास आंदोलन चल रहा है। वास्तव में सच्चे किसान सिर्फ अपने खेत में मेहनत कर रहे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा भी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या पर भड़की कंगना रनौत, किया ये ट्वीट
Next: गुजरात में 6 महानगरपालिका के लिए 21 फरवरी को मतदान, बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार का किया आगाज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.