Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • असम सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल के दाम में की इतने रुपये की कटौती, शराब पर भी 25 फीसदी घटाई ड्यूटी
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

असम सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल के दाम में की इतने रुपये की कटौती, शराब पर भी 25 फीसदी घटाई ड्यूटी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

एक तरफ जहां देश भर में तेल की कीमतों में आग लगी है वहीं चुनावी माहौल में असम सरकार ने बड़ा फैसला किया है. असम की सर्बानंद सोनेवाले सरकार ने आज कहा कि राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच रुपये की कटौती की गई है. इसके साथ ही शराब पर 25% ड्यूटी घटाई गई है. नई दरें और टैक्स आज रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएंगे.

असम के वित्त मंत्री हेमंता विश्वासर्मा ने आज विधानसभा में नई दरों का एलान किया. असम में मार्च अप्रै ल में चुनाव होने हैं. सर्वानंद सोनेवाल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार सत्ता की कुर्सी अपने पास रखना चाहती है.

बता दें कि पिछले साल वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की रिकॉर्ड गिरावट के बावजूद असम सरकार ने कोरोना महामारी के नाम पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं. पिछले साल अप्रैल महीने में असम में पेट्रोल पर 5.85 पैसे और 5.43 पैसे की बढ़ोतरी की थी. इस बढ़ोतरी का विरोधी दलों ने जमकर विरोध किया था.

उस दौरान तेल की कीमतों को बढ़ाते हुए वित्त मंत्री ने कहा था कि एक बार जब कोरोना खत्म हो जाएगा तब कीमतों की फिर से समीक्षा की जाएगी. राज्य सरकार ने उस वक्त कीमतों को बढ़ाने के पीछे राजस्व में घाटे का हवाला दिया था.

असम में चुनाव के मद्देनजर लगातार बीजेपी के दिग्गज नेताओं का दौरा भी हो रहा है. कुछ दिन पहले ही प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एक लाख से अधिक भूमि हीन मूल निवासियों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र दिए थे. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि आज असम की हमारी सरकार ने आपके जीवन के बहुत बड़ी चिंता दूर करने का काम किया है. इसके कुछ दिन उन्होंने दो बड़े अस्पतालों समेत कई प्रोजेक्ट असम को सौंपे थे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात में 6 महानगरपालिका के लिए 21 फरवरी को मतदान, बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार का किया आगाज
Next: इंग्लैंड टीम प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए कि इस खिलाड़ी को नहीं खिलाया: पूर्व कप्तान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.