Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी: 15 फरवरी से खुलेंगे कॉलेजों और यूनिवर्सिटी, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी: 15 फरवरी से खुलेंगे कॉलेजों और यूनिवर्सिटी, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (5)

देश में पिछले साल मार्च से कोरोना महामारी के बाद से स्‍कूल और कॉलेज बंद थे। हालांकि अब कोरोना कमजोर हो रहा है और भारत में वैक्‍सीन टीकाकरण भी शुरू हो गया है, जिसके बाद एक बार फिर से स्‍कूल और कॉलेज खुलना शुरू हो गए हैं। यूपी की योगी सरकार ने एक आधिकारिक निर्देश में कहा कि उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के सभी डिग्री कॉलेज, राज्य, निजी विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान 15 फरवरी से फिर से खुलेंगे।

उच्च शिक्षा अधिकारियों के बीच संचार पत्र के अनुसार, सभी शिक्षकों और छात्रों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही छह फुट की दूरी पर बैठने के साथ ही छात्रों को सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना होगा। सभी संस्थानों को स्वच्छता और थर्मल स्कैनिंग सुनिश्चित करना है।

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अब्दुल समद के पत्र (12 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के सभी निजी और राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और निदेशकों को भेजा गया। इसमें कहा गया है, “सभी विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और राज्य भर में उच्च शिक्षा के अन्य शैक्षणिक संस्थान 15 फरवरी से सामान्य रूप से कार्य करेंगे। इन संस्थानों को 23 नवंबर, 2020 के केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए प्रतिबंधों के साथ फिर से खोल दिया जाएगा।”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 25 हजार का मास्क पहनकर निकलीं दीपिका, हैंडबैग की कीमत उड़ा देगी आपके होश
Next: जम्मू-कश्मीर : परिवार सहित नजर बंद हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और बेटे उमर अब्दुल्ला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.