Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बंगाल विधानसभा चुनाव : TMC ने ‘दीदीर दूत’ को मैदान में उतारा, एक लाख से ज्यादा लोगों ने किया ‘दीदीर दूत’ एप को डाउनलोड
  • देश
  • मेन स्लाइड

बंगाल विधानसभा चुनाव : TMC ने ‘दीदीर दूत’ को मैदान में उतारा, एक लाख से ज्यादा लोगों ने किया ‘दीदीर दूत’ एप को डाउनलोड

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

बंगाल में जारी सियासी घमासान नित नए रंग ले रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले वोटरों को रिझाने के लिए भाजपा जहां राज्य में परिवर्तन रथयात्रा निकाल रही है, वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उसके जवाब में ‘दीदीर दूत’ मैदान में उतार दिया है। शनिवार को इसे तृणमूल सांसद व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सोनारपुर में रैली के दौरान हरी झंडी दिखाई।

दीदीर दूत के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विभिन्न नेता पूरे राज्य में प्रचार करेंगे। दीदीर दूत के जरिए दीदी यानी ममता बनर्जी का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

बंगाल में जारी सियासी घमासान नित नए रंग ले रहा है। सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार के लिए ‘दीदीर दूत’ एप भी लांच किया है। इस एप पर लोग अपनी समस्याएं व संदेश भी भेज सकेंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं देखेंगी। चार फरवरी को इसे लांच किए जाने के बाद अब तक एक लाख से ज्यादा ग्राहक इस एप का डाउनलोड कर चुके हैं।

गौरतलब है कि बंगााल में बाजी पलटने में जुटी भाजपा राज्य में पांच चरणों में रथयात्रा निकाल रही है। बीते दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नदिया जिले के नवद्वीप से इसका आगाज किया। इसे परिवर्तन यात्रा नाम दिया गया है। इसमें एक बस को आधुनिक रथ का रूप दिया गया है। यह भी पूरे बंगााल में भ्रमण करेगा। नौ फरवरी को नड्डा ने बीरभूम जिले में तारापीठ से इसके तीसरे चरण का शुभारंभ किया, जबकि 11 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह ने कूचबिहार से इसके चौथे चरण का आगाज किया। अंतिम चरण में यह कोलकाता व आसपास के क्षेत्र को कवर करेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर : परिवार सहित नजर बंद हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और बेटे उमर अब्दुल्ला
Next: गरमागरम बहस के बीच चीन ने WHO को कोरोना के शुरुआती आंकड़े देने से किया इनकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.