Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मिस्बाह उल हक ने बताया, भारत में T20 वर्ल्ड कप में इस तरह अच्छा कर सकती है पाकिस्तानी टीम
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

मिस्बाह उल हक ने बताया, भारत में T20 वर्ल्ड कप में इस तरह अच्छा कर सकती है पाकिस्तानी टीम

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक का मानना है कि अगर भारत में इस साल के टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना है तो पाकिस्तानी बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ अपने खेल में सुधार करना होगा। रविवार रात साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए मिस्बाह ने कहा कि इस समय में पिचें पाकिस्तान में मौसम की स्थिति के कारण शायद सामान्य से थोड़ी अलग थीं।

पूर्व कप्तान ने कहा, “मुझे लगता है कि इस सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया, क्योंकि स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हां स्पिन के खिलाफ हमारी बल्लेबाजी ऐसी चीज है, जिसे हमें देखने की जरूरत है और सुधार करना चाहिए, क्योंकि हम गलतियों को भी देख सकते हैं। तथ्य यह है कि हम स्पिन को अच्छी तरह से नहीं खेल रहे हैं और अगर हम भारत में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, जहां विश्व कप होना है तो हमें स्पिन खेलने में बेहतर होना होगा और हम स्पिनरों के खेलने के तरीके में सुधार करेंगे।”

मिस्बाह ने टी 20 विश्व कप के लिए अपनी योजनाओं में शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज जैसे सीनियर खिलाड़ियों के होने का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा, “जब कुछ खिलाड़ी वापसी करेंगे तो हालात सुधरेंगे और हमें इस पर काम करने की जरूरत है।” पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच मिस्बाह ने कहा कि वह डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर जाहिद महमूद के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। मिस्बाह ने कहा, “मेरे मुताबिक, उन्होंने अच्छी गेंदबाज की और हमारे पास अब अच्छे खिलाड़ियों का एक समूह तैयार हो रहा है।”

Post navigation

Previous: इन राज्यों की तरह गुजरात में भी आएगा लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून
Next: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लगातार सातवें दिन हुई बढ़ोतरी, जानिए नया रेट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.