Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा भाव में आई गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती, जानें क्या हैं रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोने के वायदा भाव में आई गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती, जानें क्या हैं रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
41330-gold-jewellery

सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने के दाम में काफी गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही चांदी भी काफी सस्ती हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 11:57 बजे अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का भाव 129 रुपये यानी 0.28 फीसद की गिरावट के साथ 45,997 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का मूल्य 46,126 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 130 रुपये यानी 0.28 फीसद की टूट के साथ 46,165 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। गुरुवार को जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 46,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत दोपहर 12:09 बजे 503 रुपये यानी 0.73 फीसद की टूट के साथ 67,991 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में यानी गुरुवार को मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 68,162 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 461 रुपये यानी 0.66 फीसद की टूट के साथ 69,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 69,631 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL की सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, जानिए किस टीम में है कौन सा खिलाड़ी
Next: जब करीना कपूर ने मारा था बिपाशा बसु को जोरदार थप्पड़, जानिए फिर कैसे बनी बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.