Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • व्हीलचेअर पर बैठे कपिल शर्मा ने कैमरा देखकर खोया अपना आपा, कहे अपशब्द, देंखे वीडियो
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

व्हीलचेअर पर बैठे कपिल शर्मा ने कैमरा देखकर खोया अपना आपा, कहे अपशब्द, देंखे वीडियो

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
New-Project-2021-02-22T180242.681

कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई हैं. इस शो की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. लेकिन पर्दे पर लोगों को अपने चुटकुलों और मजाकियां अंदाज से हंसाने वाले कपिल शर्मा अक्सर रियल लाइफ में अपने खराब व्यवहार की वजह से विवादों में आ जाते हैं.

हाल ही में कपिल शर्मा मुंबई एयरपोर्ट से व्हील चेअर पर बैठकर बाहर निकलते हुए स्पॉट किए गए थे. इस दौरान पपराजी ने जब उनकी फोटो क्लिक करनी चाही तो वे चिढ़ सा गए और उन्होंने मीडिया को गाली तक दे डाली. मीडिया के साथ कपिल के इस रूखे व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

पैपराजी को देखकर आपा खो बैठे कपिल शर्मा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल व्हील चेअर पर बैठे हुए हैं और पीपीई किट पहने एक अटेंडेंट उन्हें एयरपोर्ट से बाहर ले जा रहा है. इस दौरान जब पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए आगे बढ़ते हैं तो कपिल आपा खो बैठते हैं और उन्हें अपशब्द कहने लगते हैं. कपिल गुस्से में कहते हैं, ‘ओए, हटो पीछे सारे तुम लोग, तुम लोग बदतमीजी करते हो. उल्लू के पट्ठे. कपिल की ये बातें सुनकर फोटोग्राफर भी गुस्सा जाते हैं. एक फोटोग्राफर कहता है, ‘ रिकॉर्ड हो गया सर, थैंक्यू सर. वहीं इसके बाद कपिल की टीम से एक सदस्य पैपराजी से वीडियो डिलीट करने की रिक्वेस्ट भी करता है, जिस पर चिढ़ा हुआ फोटोग्राफर कहता है, ‘ उन्होंने हमें उल्लू के पट्ठे कहा है, हम वीडियो डिलीट नहीं करेंगे.’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा का वीडियो हो रहा है वायरल

वहीं कपिल शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस हमेशा हंसाने वाले कपिल के इस रूखे व्यवहार को देखकर हैरान हैं. हालांकि कुछ लोग कपिल के फेवर में भी बोल रहे हैं और कह रहे हैं कि मीडिया को भी सेलेब्स की प्राइवेसी का ख्याल रखना चाहिए. वहीं कुछ कपिल के व्यवहार के खिलाफ हैं.

कई बार अपने व्यवहार से विवादों में आ चुके हैं कपिल शर्मा

वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कपिल शर्मा ने अपने गुस्से के कारण विवाद खड़ा किया है. इससे पहले उनका आस्ट्रेलिया ट्रिप के दौरान भी अपनी टीम के सदस्यों से झगड़ा हुआ था. इसके बाद ही सुनील ग्रोवर और अली असगर ने उनके शो को अलविदा कह दिया था. बता दें कि कपिल शर्म हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. वहीं उनका शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल  शर्मा भी कुछ समय के लिए ऑफ एयर हो गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑनलाइन शुरू कर सकते हैं SIP, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं काम, जानिए….
Next: सीएम नीतीश कुमार और मुजफ्फरपुर डीएम समेत इतनों पर पर‍िवाद, चार मार्च को होगी सुनवाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.