Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • SGPGI लखनऊ में इस माह से बिना कोरोना जांच ले सकेंगे OPD में सलाह, जारी रहेंगे एहतियाती कदम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

SGPGI लखनऊ में इस माह से बिना कोरोना जांच ले सकेंगे OPD में सलाह, जारी रहेंगे एहतियाती कदम

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (21)

लखनऊ संजय गांधी पीजीआई में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ओपीडी में दिखाने के लिए कोरोना जांच की बाध्यता खत्म होने वाली है। मार्च से बिना कोरोना जांच के मरीज ओपीडी में दिखा सकेंगे लेकिन कोरोना से बचाव के लिए मरीज , तीमारदार को उपाय जारी रखना होगा। अभी संस्थान की ओपीडी में सलाह के लिए आरटी पीसीआऱ जांच की रिपोर्ट जरूरी है। इस जांच के लिए मरीज या तो अपने शहर से जांच करा कर लाते है नहीं तो एक दिन पहले पहुंच कर पीजीआइ में जांच कराते है जिसकी रिपोर्ट अगले दिन सुबह तक मिल जाती है।

कोरोना की जांच की बाध्यता के कारण माइक्रोबायलोजी विभाग में रोज एक हजार से अधिक जांच के सैंपल आ रहे है। बाध्यता खत्म होने के बाद यहां पर वर्क लोड कम होगा। संस्थान के विशेषज्ञों का कहना है कि किसी में कोरोना के लक्षण है तो जांच की जरूरत पड़ सकती है। कोरोना काल में ईओपीडी चल रही थी । इसके बाद केवल पहले जिन्हे डेट मिलती थी उन्हे देखा जाता रहा है। ओपीडी में फोन पर डेट दिया जाता रहा है हांलाकि इमरजेंसी सेवाओं  के लिए होल्डिंग एरिया बना है। कोरोना के चलते करीब एक साल बाद पूर्व जैसी ओपीडी चलेगी। पीजीआई निदेशक प्रो. आरके धीमन ने सभी विभागाध्यक्ष को एक मार्च से इसका पालन करने का निर्देश जारी किया है। हालाँकि ओपीडी में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। मरीज के साथ सिर्फ एक ही तीमारदार को प्रवेश मिलेगा।

भर्ती मरीज़ो को कोरोना जांच करानी होगी

ओपीडी में देखने के बाद यदि डॉक्टर मरीज को भर्ती करने की जरूरत होगी तो कोरोना जांच के बाद ही भर्ती किया जाएगा खास तौर पर नान इमरजेंसी वाले मरीजों में । विशेषज्ञों का कहना है कि भर्ती के दौरान वार्ड में दूसरे मरीजों, हेल्थ केयर वर्कर की सुरक्षा के लिए यह सावधानी अभी जरूरी है।

Post navigation

Previous: दिल्ली-NCR समेत देशभर में आज फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए नई कीमतें
Next: मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कॉन्ट्रैक्ट ठुकराया, इस कैटेगरी में मिला था स्थान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.