Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रिटायरमेंट फंड जुटाने के लिए बेहतर विकल्प है NPS, जानिए इसके ये चार बड़े लाभ
  • देश
  • बिजनेस

रिटायरमेंट फंड जुटाने के लिए बेहतर विकल्प है NPS, जानिए इसके ये चार बड़े लाभ

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Money-Rs-50-and-100

जीवन में कमाई के साथ बचत और उसके बाद निवेश का सामंजस्य लेकर चला जाए तो यह बहुत अच्छी बात होगी। व्यक्ति जितनी कम उम्र में निवेश शुरू करेगा, वह उतना ही बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार कर लेगा। रिटायरमेंट फंड के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) काफी लोकप्रिय योजना है। देश के करीब सभी सरकारी और निजी बैंकों में जाकर इस योजना के तहत खाता खुलवाया जा सकता है। नेशनल पेंशन सिस्टम में 18 से 60 साल तक की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं।

OTP की मदद से खुल सकता है खाता

नेशनल पेंशन सिस्टम में ग्राहक घर बैठे ओटीपी के माध्यम से खाता खुलवा सकते हैं। इसमें बैंकों के ऐसे ग्राहक जो अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिये NPS खाता खोलना चाहते हैं, वे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त कर एनपीएस अकाउंट खुलवा सकते हैं।

म्युचुअल फंड

NPS म्युचुअल फंड की तरह मैनेज होता है। यह सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए है। इसमें इक्विटी, कॉरपोरेट बॉन्ड और गवर्नमेंट सिक्युरिटीज के तौर पर निवेश होता है। इसमें निवेशक को अपनी नौकरी के दौरान हर महीने कुछ राशि जमा करानी होती है। निवेशक रिटायरमेंट के बाद एक हिस्सा निकाल सकते हैं और बाकी बचे पैसे से नियमित आय के लिए एनुइटी ले सकते हैं।

आयकर लाभ

कोई भी व्यक्ति जो एनपीएस का ग्राहक है, वह आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये के ग्रोस इनकम का 10 फीसद तक कर कटौती का दावा कर सकता है। NPS के टियर 1 खाते में निवेश से आयकर लाभ मिलता है।

प्री-मैच्योर निकाल सकते हैं पैसा

NPS के तहत कुछ विशेष परिस्थितियों में प्री-मैच्योर निकासी की अनुमति है। इसके लिए नया व्यापार शुरू करने, शादी, बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने या बनाने व लिस्टेड बीमारी आदि के लिए ही प्री-मैच्योर निकासी की जा सकती है।

Post navigation

Previous: मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कॉन्ट्रैक्ट ठुकराया, इस कैटेगरी में मिला था स्थान
Next: फैन ने रुबीना से किया जैस्मिन के बारे में सवाल, एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.