Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाली कार से मिली यह धमकी भरी चिट्ठी, जांच तेज
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाली कार से मिली यह धमकी भरी चिट्ठी, जांच तेज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के बाहर से विस्फोटक वाली गाड़ी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ दी गई है। अंबानी के घर के बाहर और आसपास की इलाकों में छानबीन भी जारी है। पुलिस की 10 टीम कर इस मामले की जांच में जुटी हैं। सीसीटीवी के आधार पर छानबानी जारी है। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी है, साथ ही अबतक इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी से सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस केस में बड़ा खुलासा करेंगे।

दरअसल गुरुवार देर शाम एंटीलिया से कुछ ही दूरी पर एक संदिग्ध कार मिली थी जिससे 20 जिलेटिन की छड़ें बरामद की गई थीं। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने वहां पहुंचकर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर सुरक्षा भी बढ़ाकर किलेबंदी कर दी गई। महाराष्ट्र पुलिस साजिश के पीछे की कहानी का पता लगा रही है। इस पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच ने 7 लोगो  से पूछताछ की है अब तक हालांकि ये लोग कौन है इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया, न ही कार को लेकर कोई जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, एंटिलिया के बाहर जो गाड़ी मिली वो स्कॉर्पियो कार थी। इस गाड़ी को देर रात करीब एक बजे खड़ा किया गया था, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें थीं। इस गाड़ी के अंदर एक लेटर भी मिला, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक संदिग्ध लेटर में अंबानी परिवार को धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक संदिग्ध गाड़ी में मिली चिट्ठी में कहा गया है कि ‘ये तो सिर्फ एक ट्रेलर है। नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा और पूरा इंतजाम हो गया है।’

पूरे मामल पर पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने एंटीलिया के बाहर स्कार्पियो में विस्फोटक रखा था, उन्होंने एंटीलिया की ही रेकी नहीं की थी बल्कि मुकेश अम्बानी के काफिले को भी कई बार फॉलो किया होगा। क्योंकि बिना उसके अंबानी के काफिले की गाड़ियों के नंबर प्लेट से मिलता नंबर प्लेट बनाना आसान नहीं था। दरअसल गाड़ी का जो रजिस्ट्रेशन नंबर है, वो मुकेश अंबानी की सुरक्षा के काफिले में किसी वाहन से मैच करता है। ऐसे में क्राइम ब्रांच इस एंगल से भी जांच कर रही है, व्हीकल को सील कर लिया गया है।

इस बीच सीआरपीएफ ने भी मुकेश अंबानी की सुरक्षा को रिव्यू किया है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी को Z+ की सुरक्षा प्राप्त है। अब कल की घटना के बाद मुकेश अंबानी के क्लोज प्रोटेक्शन में तैनात कमांडो की संख्याओं को बढ़ाया गया है। जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ के करीब 58 कमांडो मुकेश अंबानी की सुरक्षा में तैनात हैं।

Post navigation

Previous: फेसबुक ने म्यांमार की सेना पर लगाई रोक, कंपनी बोली- प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने देना घातक
Next: राकेश टिकैत को लगा बड़ा झटका, 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करने पर SKM ने दिया अहम बयान

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.