Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या हैं कीमतें
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या हैं कीमतें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Gold2

सोने एवं चांदी की वायदा कीमत में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:32 बजे अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का दाम 16 रुपये यानी 0.03 फीसद की गिरावट के साथ 46,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 46,241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 24 रुपये यानी 0.05 फीसद की भाव कमी के साथ 46,371 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 46,395 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:32 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 556 रुपये यानी 0.80 फीसद लुढ़ककर 68,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 635 रुपये यानी 0.90 फीसद की टूट के साथ 70,041 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 70,676 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 8.70 रुपये यानी 0.49 फीसद की गिरावट के साथ 1,766.70 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने का भाव (Gold Price) 5.81 डॉलर यानी 0.33 फीसद की गिरावट के साथ 1,764.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.43 डॉलर यानी 1.55 फीसद की गिरावट के साथ 27.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही ती। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.35 डॉलर यानी 1.28 फीसद की गिरावट के साथ 27.08 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: खेसारी लाल ने काजल राघवानी से मांगी माफी, कही यह बड़ी बात
Next: शराबबंदी को लेकर बिहार में एक बार फिर छिड़ी सियासती जंग, JDU ने कहा- माफियाओं से कोई समझौता नहीं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.