Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • MP के भोपाल-इंदौर में सबसे ज्यादा मिले कोरोना संक्रमित, जानिए लॉकडाउन लगेगा या….
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य

MP के भोपाल-इंदौर में सबसे ज्यादा मिले कोरोना संक्रमित, जानिए लॉकडाउन लगेगा या….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pic

मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है। इसी के कारण अब राज्य में कोरोना रिटर्न की आशंका बढ़ने लगी है। जी दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसी इजाफे को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार बड़े सतर्क कदम उठा रही हैं। इस समय कई स्थानों पर मास्क आवश्यक कर दिया गया है, आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि अभी लॉकडाउन जैसे हालात नहीं बने हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में वर्तमान में मरीजों का आंकड़ा 350 के करीब पहुंच रहा है। इसी महीने यानी फरवरी की शुरुआत में यह आंकड़ा 150 तक ही था।

उसके बाद धीरे-धीरे इस संख्या में बदलाव आया और मरीज बढ़ने लगे। अब इस समय सबसे ज्यादा मरीज अगर कही है तो वह इंदौर में है। इंदौर के बाद भोपाल में भी भरी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। इसी वजह से इन दोनों जिलों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा कई हिस्सों में रात का कर्फ्यू लगाए जाने की बात चल रही है तो बाजार के खुलने और बंद होने के समय में भी परिवर्तन हो सकता है।

आपको हम यह भी बता दें कि कोरोना के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए पचमढ़ी, बैतूल, छिंदवाड़ा में लगने वाले मेले स्थगित कर दिए गए हैं। इसी के साथ ही बालाघाट, सिवनी, बैतूल जैसे सीमावर्ती जिलों से मजदूर रोज महाराष्ट्र कार्य के लिए जाते हैं। अब मनरेगा में इन्हें गांव में ही कार्य दिलाए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने जारी कर दिए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग प्रदेश की सीमा पर अनिवार्य रूप से की जाएगी, कोविड नेगेटिव व्यक्तियों को ही प्रदेश में प्रवेश दिया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शराबबंदी को लेकर बिहार में एक बार फिर छिड़ी सियासती जंग, JDU ने कहा- माफियाओं से कोई समझौता नहीं
Next: जाह्नवी कपूर- राजकुमार राव की फिल्म ‘रूही’ का दूसरा गाना किस्तों हुआ रिलीज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.