Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहारः कर्नाटक में रह रही महिला को झांसा देकर हड़पी करोड़ों की जमीन, हिंदी कम जानना पड़ा महंगा
  • क्राइम
  • देश

बिहारः कर्नाटक में रह रही महिला को झांसा देकर हड़पी करोड़ों की जमीन, हिंदी कम जानना पड़ा महंगा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
crime-1466786954_835x547

कर्नाटक में रह रही बक्सर की महिला को धोखे में रखकर करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन का बंदरबांट इन दिनों नगर में चर्चा का विषय बना है। गुरुवार की देर शाम डुमरांव थाने में एफआइआर दर्ज हो जाने के बाद इस मामले की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई है। बचपन से बेंगलुरु में रहने के कारण महिला की कम हिंदी की समझ का फायदा अपराधियों ने उठाया और कई जगह साइन करा लिया।

कर्नाटक के बेंगलुरु में रहने वाली नगर के दक्षिण टोला के स्व.अरुण कुमार राय की पुत्री टीशा राय ने डुमरांव थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले के ही विधान चंद्र राय के पुत्र अभिषेक कुमार राय ने घर आने-जाने के क्रम में जमीन बिक्री कराने का भरोसा देकर 15 लाख रुपये प्रति कट्ठा की दर से जमीन का भाव निर्धारित किया, फिर एग्रीमेंट के लिए 14 नवंबर को बेंगलुरु से बक्सर बुलाया और सभी पांच बिगहा जमीन का एग्रीमेंट करा लिया। उसके बाद अभिषेक कुमार राय ने बेंगलुरु फोन कर टीशा राय को इस बात की जानकारी दी गई कि जमीन का ग्राहक मिल गया है। इस दौरान टीशा राय के बैंक अकाउंट में बारी-बारी से करके साढे तीन लाख रुपये भेजा गया तथा जमीन की बिक्री के लिए टीशा को बेंगलुरु से बक्सर बुलाया गया। इस दौरान अभिषेक राय ने पटना एयरपोर्ट जाकर उसे रिसीव किया तथा सीधे बक्सर रजिस्ट्री ऑफिस लेकर चला गया।

हिंदी कम जानने का उठाया फायदा

बचपन से बेंगलुरु में पली-बढ़ी टीशा को हिंदी की समझ कम है। इसका फायदा रजिस्ट्री ऑफिस में उठाया गया। विभिन्न कागजात ऊपर हस्ताक्षर करा कर एक कट्टे की बजाए पांच बीघा जमीन की रजिस्ट्री बड़ी चालाकी से करा ली गई। काम हो जाने के बाद सर्वर डाउन और बैंक का लिंक फेल होने की बात कह उन्हें बंगलुरु भेज दिया गया और कहा कि आपका पैसा बहुत जल्द आपके खाते में चला जाएगा। टीशा के विश्वास को तब झटका लगा जब 10 दिन और 20 दिनों बाद ही खाते में पैसा जाना तो दूर उसका फोन रिसीव होना भी बंद हो गया। पीड़िता दौड़ी-भागी वापस घर डुमरांव लौटी।

आपकी जमीन हड़प ली गई है…

टीशा का कहना है कि उसे अभिषेक कुमार राय द्वारा साफ शब्दों में कहा गया कि आपकी जमीन हड़प ली गई है। अब आपका हाथ कट गया है। आपको जो करना है वह करें। फिलहाल यह मामला डुमरांव थाने में पहुंच गया है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामला पुलिस में जाने के बाद सारे आरोपी भूमिगत बताए जाते हैं।

Post navigation

Previous: जाह्नवी कपूर- राजकुमार राव की फिल्म ‘रूही’ का दूसरा गाना किस्तों हुआ रिलीज
Next: यूपी के मुजफ्फरनगर में दारू पार्टी के दौरान गोली चलने से किशोर की हुई मौत का वीडियो वायरल

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.