Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- सीरिया में एयरस्ट्राइक ईरान के लिए है चेतावनी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- सीरिया में एयरस्ट्राइक ईरान के लिए है चेतावनी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (4)

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप के खिलाफ अमेरिकी एयरस्ट्राइक ईरान के लिए एक चेतावनी है. उन्होंने कहा कि इसे ईरान को एक वार्निंग के रूप में देखना चाहिए. शुक्रवार को ह्यूस्टन में उन्होंने यह बात कही.

इससे पहले बाइडेन की प्रेस सचिव जेन साकी ने स्ट्राइक को एक मैसेज बताया था और कहा कि बाइडेन ने यह कदम अमेरिकियों की रक्षा के लिए उठाया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को खतरे से निपटने के लिए कार्रवाई करने और उसके तरीके के चयन का अधिकार है. साकी ने कहा कि स्ट्राइक के पीछे बाइडेन का उद्देश्य सीरिया और इराक में अमेरिका विरोधी गतिविधियों को कम करना था.

इराक में किए जा रहे हमलों का जवाब स्ट्राइक
पेंटागन ने कहा कि गुरुवार की स्ट्राइक में 22 मिलिशिया मेंबर मारे गए, यह स्ट्राइक इराक में अमेरिकी सैनिकों को टारगेट करके लगातार किए जा रहे रॉकेट हमलों के जवाब में की गई थी. इन हमलों में से एक 15 फरवरी को कुर्द क्षेत्रीय राजधानी आर्बिल में एक सैन्य परिसर पर किया गया था. इसमें एक नागरिक और गठबंधन बलों के साथ काम करने वाले एक विदेशी कॉन्ट्रैक्टर की मौत हुई थी और कई अमेरिकी कॉन्ट्रैक्टर सहित एक सैनिक को घायल हुआ था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल में अप्रैल की इस तारीख से विधानसभा चुनाव का होगा आयोजन
Next: गृह सचिव ने कोविड-19 महामारी को लेकर सभी राज्‍यों को लिखा पत्र, दिए ये निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.