Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी के सीएम योगी का पश्चिम बंगाल दौरा, मालदा में आज करेंगे चुनावी रैली
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

यूपी के सीएम योगी का पश्चिम बंगाल दौरा, मालदा में आज करेंगे चुनावी रैली

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (19)

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी तपिश बढ़ती जा रही है. इसी क्रम में आज यूपी के सीएम और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे और मालदा में चुनावी रैली करेंगे. बता दें कि मालदा बंगाल का मुस्लिम बहुल क्षेत्र है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सबसे बड़ी चुनावी रैली है. स्पष्ट है कि भाजपा नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल को लेकर अपनी आक्रामक रणनीति जाहिर कर दी है.

मालदा में दोपहर 2 बजे सीएम योगी की रैली होगी, इस रैली से पहले सीएम योगी,  भाजपा की परिवर्तन यात्रा के साथ रोड शो भी करेंगे.  बता दें कि बांग्लादेश से लगे मालदा जिले में विधानसभा की 12 सीटे आती हैं और यहां लगभग 50 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं. माना जा रहा है कि भाजपा का प्लान मालदा में योगी को उतारकर हिंदू वोटों को अपनी ओर मोड़ने का है. बंगाल में पहली बार कमल खिलाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. आज योगी मालदा जा रहे हैं, तो रविवार को पीएम मोदी कोलकाता में बड़ी रैली करने वाले हैं. सात मार्च को पीएम मोदी कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में बड़ी रैली करेंगे. भाजपा इस रैली के जरिए पूरे बंगाल में अपना संदेश पहुंचाना चाहती है.

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता इस रैली को सुपरहिट बनाने के काम में लगे हुए हैं. भाजपा का लक्ष्य ब्रिगेड ग्राउंड में लगभग 10 लाख लोगों को लाने का है. भाजपा इस रैली को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर अभियान भी चला रही है. बता दें कि बंगाल के बारे में कहा जाता है कि जिसका ब्रिगेड ग्राउंड उसी का बंगाल.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिपाशा बासु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में माना रही है छुट्टियां, बिकिनी फोटोज की शेयर
Next: केरल में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में लगाए पुशअप्स

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.