Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस पहुंची तो हुआ पथराव
  • क्राइम
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस पहुंची तो हुआ पथराव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
u5uZKPWU

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से जुडी आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनने के बाद आपको हैरानी होगी। जी दरअसल मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में परंपरा के नाम पर एक समुदाय विशेष बरसों से अपनी लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा है। यहाँ नाबालिग लड़कियों से भी देह व्यापार करवाया जाता रहा है। जैसे ही इस बारे में सुचना जिले के एसपी को मिली वैसे ही एक विशेष टीम अफजलपुर थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ी अचानक पहुंची।

इस दौरान जैसे ही पुलिस को देखा वैसे ही देह व्यापार करने वाली महिलाओं और उनके साथ रहने वाले पुरुषों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। देखते ही देखते कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं पथराव में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। खबरों के अनुसार पुलिसकर्मियों को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची और पुलिस पर हमले के बाद जब पुलिस फोर्स लेकर दोबारा पहुंची तो पूरे गांव से देह व्यापार करने वाले सभी लोग और महिलाएं घर छोड़ कर भाग गईं।

बताया जा रहा है पुलिस को गांव के उस देह व्यापार वाले इलाके में एक भी व्यक्ति नहीं मिला। यहाँ पथराव होने के बाद भी पुलिस टीम के लोगों ने 5 लड़कियों को मौके से रेस्क्यू करने में सफलता प्राप्त कर ली। खबर मिली है कि इन 5 लड़कियों में से दो लड़कियां नाबालिग हो सकती हैं। वहीं मन्दसौर एडिशनल एसपी डॉक्टर अमित वर्मा का कहना है, ‘हमें एक विशेष समुदाय में बच्चों से देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। इसके लिए पुलिस की टीम वर्दी में और सिविल ड्रेस में गई थी।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले दुरुस्त हो व्यवस्था, प्रशासन के पास पर्याप्त समय
Next: किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर जुटे किसान प्रदर्शनकारियों को पंजाब ने दिया झटका, अब मिला हरियाणा का सहारा

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 3 hours ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.