Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने- चांदी के वायदा भाव में आई गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

सोने- चांदी के वायदा भाव में आई गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

सोने एवं चादी की वायदा कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 143 रुपये यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 44,805 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव (Gold Price) 44,948 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 118 रुपये यानी 0.26 फीसद की गिरावट के साथ 44,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून अनुबंध वाले सोने का भाव 45,112 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत 

मई, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 578 रुपये यानी 0.85 फीसद की गिरावट के साथ 67,422 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, जुलाई में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 68,487 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 533 रुपये यानी 0.77 फीसद की गिरावट के साथ 68,487 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमत 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 1,715.80 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का भाव 5.98 डॉलर यानी 0.35 फीसद की बढ़त के साथ 1,717.21 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

इसी तरह चांदी की कीमत 0.15 डॉलर यानी 0.56 फीसद की गिरावट के साथ 26.24 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ये पांच बैंक सबसे कम ब्याज दर पर दे रहे गोल्ड लोन, जानिए क्या मिलेंगे फायदे
Next: श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ मालदीव्स में काटा केक, पार्टी के दौरान रोमांटिक हुआ कपल, तस्वीरें हुई वायरल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.