Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान ‘रोको-टोको अभियान’ को प्रभावी तरीके से लागू करने का दिया आदेश
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ‘रोको-टोको अभियान’ को प्रभावी तरीके से लागू करने का दिया आदेश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा, ‘कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी सावधानियों के पालन के लिए रोको-टोको अभियान को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। अन्यथा कठोर कदम उठाना आवश्यक हो जाएगा।’ जी दरअसल इंदौर, भोपाल, बुहानपुर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर और छिंदवाड़ा में कोरोना संक्रमण के मामलों में दिन पर दिन बढ़त देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में जिला कलेक्टर और क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप सतर्क और सक्रिय रहते हुए स्थिति पर अभी से नियंत्रण करने में लग चुका है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने अपने निवास पर कोरोना की समीक्षा बैठक की और इसी दौरान यह निर्देश जारी किये। इस बैठक के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान शामिल रहे। आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस बैठक में जानकारी दी गई कि मध्य प्रदेश कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में देश में छठवें नंबर पर आ चुका है। इस समय महाराष्ट्र में भी दिन पर दिन आंकड़े बढ़ रहे हैं। यहाँ नए केसों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई हैं। वहीं केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रकरण बढ़ रहे हैं।

बीते सात दिनों में इंदौर में 1103, भोपाल में 573, जबलपुर में 134, छिंदवाड़ा में 93, उज्जैन में 91, बेतूल और बुरहानपुर में 67-67 पॉजिटिव प्रकरण मिले हैं। वहीं बैठक के दौरान टीकाकरण अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान अपर मुख्य सचिव स्वास्थ ने बताया कि, ‘लगभग नौ लाख व्यक्तिओं को टीके की पहली डोज लग चुकी है।’ इस समय भोपाल, इंदौर, धार, बुरहानपुर और पन्ना सहित कई जिलों में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हो रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी बना 20 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश का पहला राज्य
Next: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा- नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के पाप नहीं धुलने वाले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.