Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस दिन है हनुमान जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

इस दिन है हनुमान जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
hanuman-jayanti-1522330662

भगवान हनुमान को संकट मोचक कहा गया है. हनुमान जी की महिमा अपार है. हनुमान जी को परम राम भक्त माना गया है. हनुमान जी का आर्शीवाद जीवन में आने वाली हर समस्या को दूर करने की क्षमता रखता है. हनुमान भक्त हनुमान जयंती का वर्षभर इंतजार करते हैं. संपूर्ण भारत में हनुमान जयंती बहुत ही भक्तिभाव से मनाई जाती है.

हनुमान जयंती कब है?
पंचांग के अनुसार इस वर्ष हनुमान जयंती का पर्व 27 अप्रैल 2021 को मनाया जाएगा. हनुमान जयंती हर वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. कुछ जगहों पर हनुमान जयंती का पर्व कार्तिक मास में भी मनाया जाता है.

भगवान शिव के 11 वें अतवार है हनुमान
हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां अवतार भी कहा गया है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने और व्रत रखने से हनुमान जी का आर्शीवाद प्राप्त होता है. हनुमान जी को सकंट मोचक भी कहा गया है. जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हैं या फिर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या चल रही है. वे लोग यदि इस दिन हनुमान जी की पूजा विधि पूर्वक करते हैं तो शनि देव से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं. हनुमान जी को मंगलकारी कहा गया है. इसलिए इनकी पूजा जीवन में मंगल लेकर आती हैं.

हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त
26 अप्रैल 2021: दोपहर 12 बजकर 44 मिनट पर पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ.
27 अप्रैल 2021: रात्रि 9 बजकर 01 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का समापन

पूजा विधि
हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था. इसलिए हनुमान जयंती के दिन ब्रह्ममुहूर्त में पूजा करना अच्छा माना गया है. इस दिन हनुमान जी की प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए. इस दिन हनुमान चालीसा, सुदंरकांड और हनुमान आरती का पाठ करना चाहिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा- नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के पाप नहीं धुलने वाले
Next: करीना कपूर ने बेटे की दिखाई पहली झलक, Women’s Day पर लिखा खास मैसेज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.