Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन के आह्वान पर बंद का दिखा असर, व्‍यापारिक प्रति‍ष्‍ठान बंद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन के आह्वान पर बंद का दिखा असर, व्‍यापारिक प्रति‍ष्‍ठान बंद

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
barandbench_2021-02_64dac25f-c38d-4397-8def-12996b413684_lucknow_bar_association

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर आज यानी मंगलवार को प्रयागराज बंद का आह्वान किया गया था। बंदी का शहर में असर दिख रहा है। सिविल लाइंस, एमजी मार्ग, कटरा, जानसेनगंज, चौक आदि की अधिकतर दुकानें बंद हैं। इस बंद का व्यापारियों ने भी समर्थन किया है। हालांकि कुछ इलाकों में दुकानें खुली भी रहीं। अधिवक्ता जुलूस भी निकाल रहे हैं। शहर भर में भ्रमण के लिए जुलूस हाई कोर्ट के निकट से शुरू होकर सिविल लाइन में सुभाष चौराहा से होकर गुजरा।

हाई कोर्ट के अधिवक्‍ताओं की यह है मांग

हाई कोर्ट के अधिवक्ता शिक्षा सेवा अधिकरण को प्रयागराज में स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग नहीं सुनी जा रही है। इस कारण हाईकोर्ट के अधिवक्ता पिछले कई दिन से आंदोलित हैं। अब आंदोलन का स्वरूप बढ़ता जा रहा है। वकीलों के इस आंदोलन में छात्र संघ, व्यापारी, शिक्षक आदि भी जुड़ गए हैं। सोमवार को अधिवक्ताओं ने शहर भर में बाइक रैली निकालकर बंद का समर्थन करने के लिए व्यापारियों से आह्वान किया था।

शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद हैं

मंगलवार को बंदी का असर शहर में दिख रहा है। शहर के कई इलाकों के बड़े बाजार आज बंद हैं। जो खुले भी थे उन्‍हें अधिवक्ताओं ने बंद भी कराया है। सिविल लाइंस और चौक क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह बंद हैं। इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली हैं। दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे तक सुलेमसरांय में बंदी का असर नहीं दिख रहा था। वहां की दुकानें खुली थीं। यही हाल लूकरगंज में भी नजर आया। हालांकि जिन इलाकों में दुकानें खुली हैं, अधिवक्‍ताओं द्वारा उसे बंद कराया जा रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: करीना कपूर ने बेटे की दिखाई पहली झलक, Women’s Day पर लिखा खास मैसेज
Next: सीएम योगी ने ललितपुर में बंडई बांध परियोजना का किया लोकार्पण, कही यह बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.