Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र से आई राहतभरी खबर, बीते सोमवार को मिले कम संक्रमित
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र से आई राहतभरी खबर, बीते सोमवार को मिले कम संक्रमित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
coronavirus22_6511797_835x547-m

महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं लेकिन इस बीच थोड़ी राहत की खबर आई है। जी दरअसल नए संक्रमितों की संख्या में बीते रविवार की तुलना में बीते सोमवार को थोड़ी कमी नजर आई है। जी दरअसल बीते रविवार को कोरोना के 11,141 मामले सामने आये थे। इसी क्रम में बीते सोमवार को 8,744 कोरोना के नए मामले सामने आये है। इस बारे में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बीते रविवार को 11,141 से ज्यादा मामले सामने आए थे। यह उस दौरान की बात है जब पूरे राज्य में शनिवार-रविवार लॉकडाउन था।

केवल और केवल मुंबई में 1,361 कोरोना के नए मरीज मिले थे। बीते सोमवार को मुंबई में 1014 नए मामले सामने आए है। वहीं कहा जा रहा है राज्य में अब तक कुल 22 लाख 28 हजार 471 मरीज मिले है। इसी के साथ यह भी खबर मिली है कि बीते 24 घंटों में मरने वालों की संख्या 22 है। जी दरअसल अब तक 52,500 लोगों की मौत हुई है। इन सभी के बीच जो सबसे अच्छी बात है वह यह है कि जैसे-जैसे मरीज बढ़ रहे है वैसे-वैसे ठीक होने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।

बीते 24 घंटों में 9,068 लोग ठीक हो गए हैं। कहा जा रहा है समय पर सही इलाज मिलने के कारण महाराष्ट्र में कोरोना से ठीक होने वालों का रिवकरी रेट 93.17 फीसदी हो चुका है। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है 4 लाख 44 हजार 702 लोग होम क्वारंटाइन में है। इसके अलावा 4,098 लोग कोरोना सेंटर में अपना इलाज करा रहे है। मिली जानकारी के तहत राज्य में इस वायरस का मृत्यु दर 2.36 फीसदी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के दूतावासों ने म्यांमार के सुरक्षा बलों से की ये खास अपील
Next: पिछलें 24 घंटों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, अब तक सामने आए 15 हजार से ज्यादा मामलें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.