Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रतापगढ़ में दो सगे भाइयों समेत तीन की संदिग्ध हालत में मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राज्य

प्रतापगढ़ में दो सगे भाइयों समेत तीन की संदिग्ध हालत में मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (23)

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में 24 घंटे में तीन लोगों की संदिग्‍ध दशा में मौत हो गई है। इससे प्रशासन में खलबली मच गई है। जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय देवराय जदवापुर में दो सगे भाइयों समेत तीन की जान गई है। क्षेत्र में चर्चा है कि घटिया किस्म की देसी शराब के अत्यधिक पीने से मौत हुई है। हालांकि पुलिस व आबकारी विभाग ऐसा नहीं मान रहे हैं।

सोरांव के निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था

जेठवारा के सराय देवराय जदवापुर में मंगलवार को 50 साल के लालाराम की मौत हुई थी। वहीं उसके भाई 45 साल के हुबलाल व गांव की 55 साल की महिला गुड्डी देवी की हालत भी अचानक खराब हो गई। उन्‍हें तत्‍काल सोरांव स्थित विश्वनाथगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों ने बुधवार की भोर में दम तोड़ दिया। बता दें कि सराय देवराय विधायक का पैतृक गांव है।

विधायक ने पीडि़त परिवार के लोगों को सांत्‍वना दी

तीन लोगों की मौत की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है। विधायक आरके वर्मा भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

सीओ सदर ने कहा मौत कैसे हुई, अभी स्‍पष्‍ट नहीं है

संदिग्‍ध हाल में दो सगे भाई व महिला की मौत के मामले की जांच के लिए पुलिस भी पहुंची है। सीओ सदर तनु उपाध्याय का कहना है कि तीन लोगों की मौत कैसे हुई, अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

बोले, प्रतापगढ़ के आबकारी अधिकारी

जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंह कहना है कि प्रारंभिक सूचना मिली है, जिसकी पड़ताल कराई जा रही हैl मौत कैसे हुई और किस कारण हुई, अभी स्‍पष्‍ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Post navigation

Previous: कभी भी टूट सकता है BJP से गठबंधन, CM नीतीश को मजबूत करें कार्यकर्ता: JDU नेता
Next: यूपी: चित्रकूट में रसिन बांध परियोजना का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी ने ली सेल्फी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.