Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • श्रीलंका के बल्लेबाज को आउट देकर फंसे थर्ड अंपायर, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
  • खेल
  • देश

श्रीलंका के बल्लेबाज को आउट देकर फंसे थर्ड अंपायर, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
10_03_2021-rohitsharmaap4_21448154_s

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एक ऐसा फैसला देखने को मिला जो लेकर विवाद हो गया है। श्रीलंका के बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलका को थर्ड अंपायर ने फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के लिए आउट करार दिया। जबकि वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह गेंद और फील्डर के बीच आ गए थे उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका के बल्लेबाज गुनातिलका को ऑब्स्ट्रकटिंग द फील्ड या फिल्डिंग में बाधा पहुंचाने के लिए आउट दिया गया। मैच के 22 वें ओवर में कप्तान कीरोन पोलार्ड की गेंद पर गुणातिलका ने एक रक्षात्मक शॉट खेला गेंद उनके पैर के पार गिरी। नॉन स्ट्राइक पर खड़े उनके साथ पथुम निसांका ने रन लेने के लिए दौड़ लगाई। इसपर उनको रोकने की कोशिश में गुनातिलका गेंद के करीब आ गए।

यहां उनका संतुलन बिगड़ा और वह पीछे की तरफ लड़खड़ा गए। इस दौरान गेंद को उठाने की कोशिश कर रहे वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने अंपायर से आउट की अपील कर दी। फील्ड अंपायर ने फैसले के लिए थर्ड अंपायर का रुख किया और उन्होंने रिप्ले देखने के बाद गुणातिलका को आउट करार दिया।

“Wilful obstruction” no way was that wilful… #shocker #WIvSL

— Tom Moody (@TomMoodyCricket) March 10, 2021

इस फैसले के आने के बाद तमाम क्रिकेट के जानकारों ने इस पर आपत्ति जताई।

Agree. https://t.co/fDfj7VbFJ7

— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) March 10, 2021

टॉम मूडी ने इसे गलत फैसला बताया को संजय मांजरेकर ने इसपर सहमति जताई।

https://twitter.com/CloudyCric/status/1369695372147187714?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1369695372147187714%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fcricket%2Fapni-baat-danushka-gunathilaka-obstructing-the-field-decision-in-controversy-divided-cricket-world-21451852.html

एक यूजर ने लिखा, कि वीडियो देखने के बाद पता चलता है कि गुनातिलका ने जानबूझकर कुछ भी नहीं किया। उनको नॉट आउट दिया जाना चाहिए था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: निया शर्मा ने फिर अपनी अदाओं से फैंस को किया घायल, फोटोज शेयर कर लिखी ये बात
Next: बीमा सेक्टर में 74 प्रतिशत FDI पर कैबिनेट की मुहर

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 hour ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.