Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • निरहुआ के इस होली के गाने में दिखी देश की राजनीति की झलक, 46 लाख से ज्यादा मिले व्यूज
  • देश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

निरहुआ के इस होली के गाने में दिखी देश की राजनीति की झलक, 46 लाख से ज्यादा मिले व्यूज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

भोजपुरी इंडस्ट्री में होली का त्यौहार आने से पहले ही फगुआ उड़ाने का महौल बन चुका है. इंडस्ट्री के तमाम सिंगर्स होली गीत लेकर आ रहे हैं. खेसारी लाल यादव और पवन सिंह समेत कई अन्य सिंगर्स के होली सॉन्ग यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं. अब दिनेश लाल यादव निरहुआ का होली सॉन्ग आया है. ये होली सॉन्ग बहुत कमाल है.

निरहुआ के इस गाने का नाम ‘बुरा ना मानो होली है’ है. इस खाने में खुद निरहुआ ने परफॉर्म किया है और ये गाना भी खुद गाया है. इस गाना में जहां एक तरफ होली का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं देश की राजनीति को भी दिखा रही है. इस गाने में बीजेपी को हराने के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों के समीकरण की बात कही गई है.

राजनीति से भरा गाना

‘बुरा ना मानो होली है’ गाने में समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी,  टीमसी प्रमुख ममता बनर्जी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मायावती तक के नाम लिए गए हैं. इस गाने में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफें भी की कई हैं. ये गाना मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति से भी भरपूर है.

यहां देखिए निरहुआ का ये गाना-

मिले 46 लाख से ज्यादा व्यूज

बात करें  ‘बुरा ना मानो होली है’ गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक आशिष वर्मा ने दिया है, जोकि बहुत ही कमाल है. इस गाने को संजय कोर्वे ने कोरियाग्राफ किया है. ये गाना निरहुआ के यूट्यूब चैनल निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर 28 फरवरी 2021 को लॉन्च हुआ. इसे अबतक 46 लाख से ज्यादा यानी 4,601,451 बार देखा जा चुका है.

Post navigation

Previous: बीमा सेक्टर में 74 प्रतिशत FDI पर कैबिनेट की मुहर
Next: सऊदी अरब जल्द ही अपनाएगा राष्ट्रीय भेदभाव विरोधी नीति, शीघ्र ही दी जाएगी मंजूरी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.