Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UK: शिक्षक भर्ती में सरकार आयोग 15 मार्च तक स्थिति स्पष्ट करे, परीक्षा के लिए सरकार ने CTET उत्तीर्ण को माना है पात्रता
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

UK: शिक्षक भर्ती में सरकार आयोग 15 मार्च तक स्थिति स्पष्ट करे, परीक्षा के लिए सरकार ने CTET उत्तीर्ण को माना है पात्रता

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (31)

हाईकोर्ट ने बुधवार को एलटी सहायक अध्यापक परीक्षा को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इसमें कोर्ट ने राज्य सरकार सहित अधीनस्थ चयन सेवा आयोग से 15 मार्च तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 15 मार्च की तिथि नियत की है। सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई।

देहरादून निवासी राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान की ओर से उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में एलटी ग्रेड में रिक्त सहायक अध्यापकों के पदों पर नियुक्तियों के लिए अप्रैल 2021 में परीक्षा होनी है। परीक्षा के लिए सरकार ने सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण की पात्रता रखी है। पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 4 दिसम्बर 2020 तक सीटेट उत्तीर्ण का परीक्षा परिणाम भी जमा करना निर्धारित किया गया है।

याची का कहना है कि सीटेट जुलाई 2020 में होनी थी, लेकिन कोविड-19 आदि कारणों के चलते नए दिशा-निर्देशों के बाद यह परीक्षा जनवरी 2021 में कराई गई। इस कारण उत्तराखंड के बड़ी संख्या में युवा परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे। बुधवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार सहित अधीनस्थ चयन सेवा आयोग से मामले में 15 मार्च तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई की एक बिस्किट फैक्ट्री में लगी आग, पहुंची दमकल गाड़ियां
Next: शिव और सिद्ध योग में मनेगी महाशिवरात्रि, इस दिन शिव-पार्वती की पूजा से समस्त व्रतों का मिलेगा पुण्य

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 46 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.