Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र कोरोना का आतंक : अकोला में भी लगाया गया लॉकडाउन, पुणे में नाइट कर्फ्यू
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र कोरोना का आतंक : अकोला में भी लगाया गया लॉकडाउन, पुणे में नाइट कर्फ्यू

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट तेजी से बढ़ता जा रहा है. नागपुर के बाद अब अकोला में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है.

नागपुर, अकोला के अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. इतना ही नहीं 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंदज करने का आदेश है. वहीं, पुणे में होटल, बार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे. यही नियम मॉल, थियेटर पर भी लागू होंगे.

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का संकट एक बार फिर लोगों को डरा रहा है. भारत में बीते 24 घंटे में 23 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए, जो बीते कुछ दिनों में सबसे बड़ा आंकड़ा है. चिंता की बात ये है कि महाराष्ट्र, केरल समेत कुल 6 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना बेकाबू हो रहा है.

भारत सरकार के मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में मौजूदा वक्त में जितने एक्टिव केस हैं, उनमें से 71.69 फीसदी मामले महाराष्ट्र-केरल से ही सामने आए हैं.

केंद्र सरकार की ओर से इन राज्यों में खास तौर पर नज़र रखी जा रही है, जहां पर कोरोना के मामलों में बीते दिनों में बढ़ोतरी देखी गई है. देश में इस वक्त 1.97 लाख एक्टिव केस हैं, यही कारण है कि चिंता फिर से बढ़ने लगी है.

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कुल 14317, केरल में 2133 मामले दर्ज किए गए हैं. साथ ही पंजाब एक और ऐसा राज्य है, जहां 1000 से अधिक केस दर्ज हुए हैं. पंजाब में बीते दिन कुल 1305 मामले सामने आए थे.

एक ओर कोरोना के मामले कुछ राज्यों में बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से जारी है. शुक्रवार सुबह तक भारत में 2.61 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बॉम्बे बेगम्स वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग को रोकने की मांग की
Next: देश ने नेताजी के विस्मृत इतिहास को भव्य आकार दिया है, ये वही सोने की चिड़िया वाला भारत है : PM मोदी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.