Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नंदीग्राम सीट से बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने पर्चा भरा
  • देश
  • मुख्य समाचार

नंदीग्राम सीट से बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने पर्चा भरा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
suvendu-2

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने पर्चा भरा. नामांकन से पहले शुभेंदु ने मंदिरों में दर्शन किया. उनके साथ तीन केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, बाबुल सुप्रियो और धर्मेद्र प्रधान मौजूद रहे. 10 मार्च को इस सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रत्याशी ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया था.

 मंदिर में दर्शन, पदयात्रा और जनसभा के बाद बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

 बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी अपना पर्चा भर रहे हैं.

 नंदीग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं दीदी से पूछने आई हूं कि किस बेटी को वोट देना है? 80 साल की बुजुर्ग महिला को किसने पीटा? भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या किसने की? दुर्गा की मूर्ति विसर्जन और सरस्वती पूजा की अनुमति कौन नहीं देता है? जब वह नंदीग्राम में आती हैं और खेला होबे कहती है तो चंडी पाठ कौन करता है?

इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नारा दिया- नंदीग्राम बोले, जय श्रीराम

 हल्दिया में पदयात्रा के दौरान बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेरे सामने खड़ी हैं, चिंता न करें, मैं उनको हराऊंगा, मेरे पोस्टर पर कालिख पोती गई, मेरे झंडों को फेंका गया, मैं पूछता हूं कि तोहा सिद्दीकी कौन है? टीएमसी का, अब्बास सिद्दीकी कौन है? लेफ्ट, कोई साधु ममता के मंच पर क्यों नहीं था? कहां है सबका साथ, सबका विकास.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान गंवाई है, आज हम सब स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं : अभिनेता अनुपम खेर
Next: MP के इंदौर में पुलिस को ‘लूटेरी दुल्हन’ की तलाश, पुरुषों को इस तरह बनाती थी शिकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.